Egg Malai Makhani Recipe: आजकल हर कोई अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, और सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी जानकारी हर जगह देखने को मिल रही है. हाल ही में मशहूर शेफ और मास्टरशेफ इंडिया के जज रणवीर बराड़ ने भी इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए एक रेसिपी शेयर की है, जिसमें स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन का भी पूरा ख्याल रखा गया है. उन्होनें अपने यूट्यूब चैनल पर अंडा मलाई मखनी की रेसिपी शेयर की, जिसे बनाने में करीब 35 मिनट का समय लगता है.जानें रेसिपी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिएइस रेसिपी को बनाने के लिए इस प्रकार की सामग्री की जरूरत होती है: ग्रेवी बनाने के लिए:2 टेबलस्पून घी1 बड़ा प्याज (कटा हुआ)1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्टउबले हुए मगज के बीज और काजू2 तेजपत्ताआधा इंच दालचीनी2 कप दही (फेंटा हुआ)1 हरी मिर्च⅓ कप पानी2 कप गर्म पानीउबालने के लिए:जरूरत अनुसार पानीस्वादानुसार नमक2 टेबलस्पून मगज़ के बीज7-8 काजूसब्जियां भूनने के लिए:1 टेबलस्पून घी2-3 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च1 मध्यम टमाटर (कटा हुआ)1 मध्यम शिमला मिर्च (कटी हुई)2 मध्यम प्याज (कटे हुए)स्वादानुसार नमकयह भी पढ़ेंः Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथमसाले के लिए:2 टेबलस्पून काली मिर्च2 टेबलस्पून जीरा1 टेबलस्पून धनिया के बीज2-4 लौंगस्वादानुसार नमक2 टेबलस्पून कसूरी मेथीअंडा मलाई मखनी के लिए:2 टेबलस्पून तेल1 टीस्पून जीरा8-9 उबले अंडेजरूरत अनुसार पानीतैयार ग्रेवीस्वादानुसार नमक1-2 टेबलस्पून मक्खनभुनी हुई सब्जियांगार्निश के लिए:तैयार मसालाताजा क्रीमचिली ऑयलहरा धनियाकैसे बनाएं यह टेस्टी और हेल्दी डिशसबसे पहले ग्रेवी बनाने के लिए एक हांडी में घी गरम करें और उसमें प्याज डालकर दो मिनट तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक पकाएं. इसके बाद उबले मगज के बीज, काजू, तेजपत्ता, दालचीनी और दही डालकर सात से आठ मिनट तक पकाएं, जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे. अब हरी मिर्च और पानी डालकर उबाल लें, फिर गर्म पानी डालकर ढककर सात से आठ मिनट और पकाएं. दूसरी तरफ एक पैन में पानी, नमक, मगज के बीज और काजू डालकर दो से तीन मिनट उबाल लें और छान लें. अब एक पैन में घी गरम करके उसमें सूखी लाल मिर्च, टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज और नमक डालकर तेज आंच पर दो से तीन मिनट भून लें. इसके बाद मसाले के लिए एक पैन में काली मिर्च, जीरा, धनिया के बीज, लौंग और नमक डालकर उसे भूनें, फिर कसूरी मेथी डालकर एक मिनट भूनें और इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें. अब आखिरी स्टेप के लिए एक पैन में तेल गरम करके जीरा और उबले अंडे डालकर एक मिनट तक पकाएं. अंत में इसे सर्विंग डिश में निकालकर ऊपर से तैयार मसाला, ताजा क्रीम, चिली ऑयल और हरा धनिया डालकर गार्निश करें, और गरमागरम रोटी या नान के साथ परोसें.यह भी पढ़ेंः Leftover Rice Recipe : रात के बचे हुए चावल से बनाएं 5 नई डिश, खाना भी नहीं होगा बर्बाद