क्या आपका OLED TV जरूरत से ज्यादा हो रहा है गर्म? ये हो सकता है कारण, जानिए क्या करें

Wait 5 sec.

OLED TV: टेक्नोलॉजी की दुनिया में लोग अपने घरों में स्मार्ट डिवाइसेज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इसी कड़ी में बता दें कि अब लोगों के घरों में स्मार्ट टीवी भी खूब देखने को मिलते हैं. मार्केट में कई प्रकार के स्मार्ट टीवी मिलते हैं जिसमें तरह-तरह के डिस्प्ले होते हैं. अक्सर देखा गया है कि OLED TV ज्यादा इस्तेमाल होने पर गर्म होने लगता है. हालांकि, इस डिस्प्ले में यूजर को शानदार पिक्चर क्वालिटी, गहरे ब्लैक कलर और बेहतरीन कंट्रास्ट जैसी सुविधा मिलती है. लेकिन कई बार यूजर्स शिकायत करते हैं कि उनका OLED TV इस्तेमाल के दौरान काफी गर्म हो जाता है. आइए जानते हैं कि क्या होता है इसका कारण और इसे कैसे ठीक कर सकते हैं.क्यों गर्म होता है OLED TVजानकारी के मुताबिक, OLED पैनल में हर पिक्सल खुद लाइट पैदा करता है. अब जब स्क्रीन पर ब्राइट कंटेंट, HDR वीडियो या लंबे समय तक गेमिंग चलती है तो पिक्सल ज्यादा बिजली खर्च करते हैं. इससे टीवी के अंदर गर्मी पैदा होती है. हालांकि, इसके अलावा कुछ दूसरे कारण भी हो सकते हैं जिससे टीवी ज्यादा गर्म होने लगती है जैसे ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट बहुत ज्यादा होना, खराब वेंटिलेशन, टीवी का दीवार से बहुत पास लगा होना, लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल होना, गर्म मौसम या कमरे का ज्यादा तापमान भी गर्म होने का कारण बन सकती हैं.कब होता है खतराआपको बता दें कि अगर स्मार्ट टीवी हल्का गर्म होती है तो ये नॉर्मल है इससे घबराने की जरूरत नहीं होती है. टीवी के पीछे या किनारों पर गर्माहट महसूस हो सकती है. लेकिन अगर टीवी छूने पर बहुत ज्यादा गर्म लगे, बार-बार ऑटोमैटिक बंद हो जाए, स्क्रीन पर वॉर्निंग मैसेज आए, पिक्चर क्वालिटी खराब होने लगे तो ये तुरंत टीवी को टेक्नीशियन से चेक कराना चाहिए.क्या है समाधानबता दें कि OLED TV की ब्राइटनेस अक्सर डिफॉल्ट रूप से काफी ज्यादा सेट होती है. अगर आप पूरे दिन ज्यादा ब्राइटनेस पर टीवी चलाते हैं तो इससे टीवी में ज्यादा गर्मी बढ़ सकती है. इसके अलावा Brightness और OLED Light को थोड़ा कम करें. साथ ही टीवी और दीवार के बीच कुछ जगह छोड़ें. हर कुछ घंटों में छोटा ब्रेक देने से भी गर्माहट कम हो जाती है. इसके अलावा अगर रूम में पंखा या एसी है तो उसे चलाने से भी गर्मी गम हो जाती है. अगर टीवी बार-बार बंद होती है तो Eco Mode या Energy Saving Mode फीचर को ऑन करके रखना चाहिए.यह भी पढ़ें:आपके घर में मौजूद ये 5 गैजेट्स कर रहे आपकी जासूसी? तुरंत करें इंटरनेट से ब्लॉक