कनाड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिसकर्मी पर फिर हाथ उठाया गया। इस बार महिला एएसआइ के भाई ने ही प्रधान आरक्षक की पिटाई कर दी। कनाड़िया पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पीड़ित पुलिसकर्मी वर्दी में तो था लेकिन ड्यूटी पर नहीं था। महिला मजिस्ट्रेट के पति की भूमिका भी सामने आई है।