महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली 309 किलोमीटर लंबी बहुप्रतीक्षित मनमाड–इंदौर नई ब्राडगेज रेल लाइन परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। परियोजना के लिए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुल 349.7890 हेक्टेयर वन भूमि की आवश्यकता चिन्हित की गई है, जिसके हस्तांतरण की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर आगे बढ़ रही है।