नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के सुदूर गांव कोहकापार में दशकों बाद शिक्षा की रोशनी पहुंची है। कलेक्टर नम्रता जैन ने दुर्गम रास्तों को पार कर वहां प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन किया और बच्चों को पढ़ाया। प्रशासन के 'स्कूल केइंता' मिशन के तहत बस्तर में अब तक 421 से अधिक बंद स्कूलों को पुनर्जीवित कर नक्सली हिंसा के दौर को शिक्षा के युग में बदला जा रहा है।