ओंकारेश्वर में अस्थायी पुल से बाइक फिसली, नदी में बहे तीन कर्मचारियों को लोगों ने बचाया

Wait 5 sec.

नर्मदा नदी पर बना अस्थायी पुल एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ गया। बीती रात शंकराचार्य प्रोजेक्ट में कार्यरत एलएंडटी कंपनी के तीन कर्मचारी पुल पार करते समय नदी में बह गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की त्वरित सूझबूझ से तीनों की जान बच गई, लेकिन बाइक नदी में बह गई।