बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं भारी वर्षा व वज्रपात की चेतावनी दी है। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे मानसूनी कमी पूरी होने की प्रबल उम्मीद जताई जा रही है।