संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढ़ती हिंसा, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों की मौतों पर चिंता जताई है। उन्होंने सभी मौतों की निष्पक्ष जांच, इंटरनेट सेवाएं बहाल करने, गिरफ्तार नेताओं के अधिकार सुनिश्चित करने और राजनीतिक संवाद के जरिए शांति बहाल करने की अपील की है।