इंदौर-खंडवा नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन पर चोरल में ट्रैक की मार्किंग शुरू, मोरटक्का के आसपास अर्थवर्क लगभग पूरा

Wait 5 sec.

इंदौर-महू-खंडवा नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना का काम अब आगे बढ़ने लगा है। चोरल क्षेत्र में रेलवे ने ट्रैक की मार्किंग शुरू कर दी है। इसके आगे के हिस्से में अर्थवर्क करीब पूरा होने के बाद अब पटरियां बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग सेक्शन में समानांतर रूप से काम किया जा रहा है ताकि परियोजना को समय में पूरा किया जा सके।