दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर स्टेशन और यार्ड में ट्रैक जलमग्न होने से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। रेलवे को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद करना पड़ा। साथ ही शहर की निचली बस्तियों से लेकर वीवीआईपी कॉलोनियां तक पानी में डूब गईं।