राजधानी रायपुर में मूर्तिकारों ने गणेशोत्सव के लिए एआई आधारित और कार्टून शैली की प्रतिमाएं बनाने से साफ मना कर दिया है। पिछले वर्ष हुए विवादों और एफआईआर को देखते हुए हिंदू संगठनों की अपील पर मूर्तिकार अब केवल शास्त्रसम्मत और पारंपरिक स्वरूप में ही बप्पा की प्रतिमाएं गढ़ेंगे। मूर्तिकारों का कहना है कि धार्मिक मर्यादा और आस्था सर्वोपरि है।