श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अगली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी, जिसके लिए प्लेयर्स रवाना हो गए हैं. कप्तान अय्यर समेत वो प्लेयर्स जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, वो तीसरे वनडे के बाद जाएंगे लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर नहीं जाएंगे. क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए BCCI ने ये बड़ा फैसला लिया है.गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने टी20 में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया, हाल ही में टीम आयरलैंड से 0-2 से हारने के बाद इंग्लैंड से 0-4 से हार गई। लगातार 6 मैचों में हार के बाद गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठने लगे, कि वह वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को सही तरीके से संभाल नहीं पाए। अब BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच को भेजने का फैसला किया है, हालांकि ये इसलिए नहीं है कि गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया हारी है बल्कि ये वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते लिया गया फैसला है। ये पहली बार भी नहीं है, राहुल द्रविड़ के समय भी ऐसा हुआ था।लक्ष्मण के साथ रवाना हुई टीमBCCI ने जिम्बाब्वे दौरे पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड और पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच के तौर पर भेजने का फैसला किया है. बोर्ड पहले भी राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में उनको कोच की भूमिका में विदेशी दौरों पर भेज चुका है. लक्ष्मण अनुभवी हैं और लम्बे समय से युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.𝙀𝙣 𝙧𝙤𝙪𝙩𝙚 𝙩𝙤 𝙕𝙞𝙢𝙗𝙖𝙗𝙬𝙚 🇿🇼#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/akRFqycwXC— BCCI (@BCCI) July 18, 2026जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉडश्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.यह भी पढ़ें- नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाईZIM vs IND T20 सीरीज का शेड्यूलजिम्बाब्वे बनाम भारत टी20 सीरीज 3 मैचों की है, जिसका पहला मुकाबला गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा. ये मैच भारतीय समयनुसार शाम को 4:30 बजे से शुरू होगा. दूसरा मैच 25 और तीसरा टी20 रविवार, 26 जुलाई को होगा. सीरीज के तीनों मैच हरारे में होंगे और सभी का समय शाम 4:30 बजे से है.यह भी पढ़ें- IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए