Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए

Wait 5 sec.

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज कौन जीतेगा? इसका फैसला आज होगा. सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. रोहित शर्मा के लिए रन बनाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं और इस सीरीज के शुरूआती दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं. उन्हें टीम से बाहर करने की बातें चल रही है, ऐसे में वह अपने बल्ले से आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे. ऐसे में पिच का रोल महत्वपूर्ण हो जाएगा. क्या लॉर्ड्स पर बल्लेबाजों के लिए मदद रहेगी या गेंदबाजों के लिए? पढ़ें पिच रिपोर्ट.भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 9 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैच जीते हैं. हालांकि भारत ने इस ग्राउंड पर आखिरी वनडे 2004 में जीता था, उसके बाद खेले 4 मैचों में से 3 में हार मिली है और एक टाई हुआ था. यहां हुए पिछले 11 वनडे मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी बार साउथ अफ्रीका 2017 में जीती थी.लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्टलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां 2.5 मीटर सलोप होने के चलते गेंदबाजों को सीम और अतिरिक्त स्विंग मिलता है, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी करता है। पवेलियन एन्ड से गेंदबाजों को और ज्यादा मदद रहती है। बल्लेबाजों के लिए चुनौती रहती है। हालांकि बल्लेबाज अगर बाउंस गेंदों पर अच्छा खेलता हो तो यहां बड़ा स्कोर कर सकता है। रोहित शर्मा को गति परेशान नहीं करती, इस वजह से वह आज इस पिच पर अच्छा स्कोर कर सकते हैं। जोफ्रा आर्चर कहर बरपा सकते हैं, क्योंकि वह गति में मिश्रण करते हैं। यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही रहेगा।भारतीय स्क्वॉडशुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबावइंग्लैंड का स्क्वॉडहैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जो रुट, बेन डकेट, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोश टंग, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, सैम करन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर.LIVE कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडेभारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे आज रविवार, 19 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड