जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर-चांपा द्वारा 17 जुलाई को शासकीय आइटीआइ, कुलीपोटा में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां 820 पदों पर भर्तियां करेंगी। 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास 18 से 45 वर्ष के युवा इसमें शामिल होकर 15 से 25 हजार मासिक वेतन पा सकते हैं।