सोने-चांदी में नहीं थम रहा गिरावट का दौर, कामकाज की चाल बेपटरी, निवेशक चिंतित

Wait 5 sec.

अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के बीच मूल्यवान धातु सोना-चांदी के भाव लगातार जमीन पर आ रहे हैं। जनवरी में रिकार्ड स्तर छूने के बाद शुरू हुआ गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब साढ़े पांच माह में चांदी 1.77 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 37 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।