भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 77 रन बनाए. गिल चाहे शतक नहीं लगा पाए, लेकिन उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर एक ऐतिहासिक पार्टनरशिप कर डाली है. भारत के लिए लॉर्ड्स मैदान पर पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा और शुभमन गिल के नाम हो गया है.रोहित और गिल ने रचा इतिहासलॉर्ड्स वनडे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की और 147 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर दी. यह लॉर्ड्स मैदान पर भारत के लिए पहले विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है.इसी मुकाबले में जैकब बैथेल और बेन डकेट ने लॉर्ड्स पर पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया था. उनके बीच 192 रनों की साझेदारी हुई थी. रोहित शर्मा और शुभमन गिल इस फेहरिस्त में अब 147 रनों की पार्टनरशिप के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं.लॉर्ड्स पर भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिपलॉर्ड्स पर भारतीय टीम के लिए खेलते हुए पहले विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप अब रोहित शर्मा और शुभमन गिल के नाम है. किसी भी विकेट के लिए लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी पार्टनरशिप का भारतीय रिकॉर्ड सुरेश रैना और एमएस धोनी के नाम है. धोनी और रैना ने साल 2014 में इस मैदान पर पांचवें विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की थी.रोहित शर्मा का शतकरोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वो लॉर्ड्स मैदान पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले वनडे में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर सौरव गांगुली ने बनाया था, जिन्होंने साल 2004 में 90 रन की पारी खेली थी.यह भी पढ़ें: