24 जून को आरोपित ने प्रियंका को चुरहट बुलाया और दोनों कोष्टा पवाई के जंगल में पहुंचे। यहां फिर शादी को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपित ने मौके पर पड़े पत्थर से युवती के सिर के पीछे और कान के पास वार कर उसकी हत्या कर दी।