फरीदकोट में आतिशबाजी से हवा खतरनाक स्तर पर, AQI 1288:यूपी के 10 शहरों की हवा खराब, उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश के आसार

Wait 5 sec.

पंजाब के फरीदकोट और भटिंडा शहर में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण गंभीर हो गया। सोमवार सुबह फरीदकोट का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 1288 और भटिंडा में 844 पर पहुंच गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। यूपी में सोमवार सुबह 7 बजे प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ में AQI 500 के पार रिकॉर्ड किया गया। नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी समेत 10 शहरों में AQI खतरनाक स्तर में पहुंच गया। दिल्ली में दीवाली पर हुए प्रदूषण ने पांच सालों का रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रविवार को AQI 376 दर्ज किया गया। अगले दिन यानी सोमवार को स्थिति लगभग वैसी ही रही। इस दौरान एक्यूआई 371 दर्ज किया गया, जो 2021 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर रहा। दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद भोपाल और उज्जैन की हवा और खराब हो गई है। दोनों शहरों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। सोमवार को भोपाल का AQI 401 और उज्जैन का 410 दर्ज किया गया। उत्तराखंड के पांच जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें