पेरेंटिंग- 8 साल का बेटा इंटरनेट यूज करने लगा है:ऑनलाइन दुनिया सेफ नहीं, बच्चे को डिजिटल सेफ्टी के बारे में कब और कैसे सिखाएं

Wait 5 sec.

सवाल- मैं 36 साल का हूं और मेरा बेटा 8 साल का है। वह मोबाइल पर वीडियो देखता है और धीरे-धीरे डिजिटल दुनिया से परिचित हो रहा है। अभी वह इंटरनेट की दुनिया को मनोरंजन के साधन की तरह ही देखता है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उसका ऑनलाइन दायरा भी बढ़ेगा। मैं चाहता हूं कि वह तकनीक का सही इस्तेमाल करना सीखे, लेकिन ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भी जागरूक रहे। उसे कैसे समझाऊं कि इंटरनेट पर हर जानकारी सही नहीं होती, हर लिंक सुरक्षित नहीं होता और अनजान लोगों से बातचीत करना जोखिम भरा हो सकता है? बच्चों को डिजिटल सुरक्षा की समझ किस उम्र से देनी चाहिए और इसकी शुरुआत कैसे करें? एक्सपर्ट- डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर जवाब- सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। आठ साल की उम्र में बच्चे नई चीजें जानने, सवाल पूछने और खुद फैसले लेना सीख रहे होते हैं। इस उम्र में उनकी सोच अभी इतनी मैच्योर नहीं होती कि वे ऑनलाइन दिखने वाली चीज में सही और गलत के बीच अंतर कर सकें। इसलिए आपकी चिंता स्वाभाविक है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चे में डिजिटल दुनिया की समझ विकसित करें, ताकि वह इसका सही इस्तेमाल कर सके। बच्चों को डिजिटल सेफ्टी सिखाना क्यों जरूरी? डिजिटल सेफ्टी सिखाने से बच्चे ऑनलाइन जोखिम पहचानना, अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखना और किसी परेशानी में बड़ों से मदद मांगना सीखते हैं। डिजिटल दुनिया बच्चों के लिए किन वजहों से खतरनाक हो सकती है, ग्राफिक में देखिए- डिजिटल सेफ्टी सिखाने की सही उम्र हर उम्र में बच्चे की समझने और चीजों को परखने की क्षमता अलग होती है। इसलिए उसे डिजिटल सुरक्षा के नियम भी उम्र और मानसिक विकास के अनुसार समझाने चाहिए। 8 साल की उम्र में बच्चा सही-गलत के बीच अंतर समझना सीख रहा होता है, लेकिन उसकी निर्णय लेने और जोखिम पहचानने की क्षमता अभी पूरी तरह विकसित नहीं होती। ऐसे में उसे सिर्फ नियम बताना काफी नहीं है, बल्कि रोजमर्रा के उदाहरणों से समझाना जरूरी है, जैसेकि- पेरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान ऑनलाइन गेम, वीडियो और वेबसाइट इस्तेमाल करते समय बच्चों को ऐसे मैसेज मिल सकते हैं, जिनमें फ्री गिफ्ट, इनाम, नए गेम या अतिरिक्त पॉइंट्स देने का झांसा दिया जा सकता है। इसके लिए बच्चों को कुछ बातें बताएं- खेल-खेल में समझाएं सेफ्टी रूल्स बच्चे खेल, बातचीत और खुद अनुभव करके चीजें बेहतर तरीके से सीखते हैं। इसलिए डिजिटल सेफ्टी को भी रोजमर्रा के खेल का हिस्सा बनाएं। उदाहरण के लिए- बच्चे के साथ एक काल्पनिक गेम खेलें। उससे पूछें कि अगर किसी अनजान व्यक्ति का मैसेज आए, कोई ऑनलाइन दोस्त निजी जानकारी मांगे या वेबसाइट पासवर्ड डालने को कहे, तो वह क्या करेगा? उसके जवाब पर चर्चा करें और सही विकल्प समझाएं। इस तरह बार-बार अभ्यास करने से बच्चे में सही-गलत पहचानने, खतरे को समझने और मुश्किल स्थिति में सही फैसला लेने का आत्मविश्वास विकसित होता है। बच्चों के लिए डिजिटल सेफ्टी टूल्स कुछ डिजिटल टूल्स की मदद से ऑनलाइन एक्टिविटीज को सुरक्षित बनाया जा सकता है। ये टूल्स बच्चों को अनुचित कंटेंट और ऑनलाइन जोखिमों से बचाने में मदद करते हैं। 1. पेरेंटल कंट्रोल 2. सेफ सर्च 3. यूट्यूब किड्स 4. स्क्रीन टाइम सेटिंग अगर बच्चा कोई गलती कर दे तो क्या करें? मान लीजिए बच्चा किसी अनजान लिंक पर क्लिक कर देता है या किसी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी शेयर कर देता है। ऐसी स्थिति में उसे डांटना, शर्मिंदा करना या तुरंत मोबाइल छीन लेना सही नहीं है। ऐसे में ये कदम उठाएं- अंतिम बात डिजिटल सेफ्टी एक बार सिखाकर पूरी होने वाली प्रक्रिया नहीं है। बच्चे की उम्र और ऑनलाइन एक्टिविटीज के साथ सुरक्षा से जुड़े सबक भी बदलने चाहिए। नियमित बातचीत, सही मार्गदर्शन और आपसी भरोसा ही बच्चे को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और जिम्मेदार बना सकता है। ****************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ………………… यह खबर भी पढ़िए पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है: दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। पांच साल के बच्चे के लिए गांव से शहर आना सिर्फ घर बदलना नहीं है। उसके लिए इसका मतलब अपने परिचितों, दोस्तों, डेली रूटीन और सेफ माहौल से दूर होना भी है। पूरी खबर पढ़ें…