दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को धमकी देने वाले रोहतक (हरियाणा) के कॉलर कोमल उर्फ कोबरा जांगड़ा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार (14 नवंबर) को उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। कोमल के भाई तिलकराज के अनुसार, शुक्रवार (12 नवंबर) पंजाब पुलिस उसे रोहतक की शास्त्री कॉलोनी से उठाकर ले गई। कोमल की गिरफ्तारी के बाद ही उन्हें केजरीवाल को धमकी देने की घटना का पता चला। कोमल मूल रूप से समरगोपालपुर कलां गांव का रहने वाला है और कुछ सालों से परिवार के साथ रोहतक की अमृत कॉलोनी में रहता है। कोमल रोहतक DC ऑफिस में क्लर्क था। करीब 6 महीने पहले ही DC ने उसे टर्मिनेट कर दिया था। कोमल को अपना नाम पसंद नहीं था, इसके बाद उसने ‘कोबरा’ नाम रख लिया था। दरअसल, दिल्ली के तिलकनगर से AAP विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी- 6 नवंबर को शाम करीब 6 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल और वॉट्सऐप मैसेज आया। कॉलर ने मैसेज में लिखा था, ''7 करोड़ दे दो नहीं तो अरविंद केजरीवाल और उसकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मार दूंगा।" जिस नंबर से जरनैल सिंह को कॉल किया गया था, वो कोमल के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। पहली नौकरी स्वास्थ्य विभाग में, रोहतक DC ने टर्मिनेट किया कोमल जांगड़ा पहले करनाल के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत था। हालांकि, उसने वहां से खुद ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उसे रोहतक डीसी ऑफिस में क्लर्क की नौकरी मिली। डीसी ऑफिस में कोमल की साथी कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई थी। इस मामले में डीसी ने उसे अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि, कोमल ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद डीसी ने करीब छह माह पहले उसे नौकरी से टर्मिनेट कर दिया था। भाई ने कोमल के बारे में ये बातें कहीं SHO बोले- कोमल को पकड़ने की जानकारी नहीं रोहतक सिटी थाना SHO रमेश ने बताया कि आप नेता अरविंद केजरीवाल को धमकी मिलने के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा रोहतक के किसी युवक को पकड़ने की उन्हें जानकारी नहीं है। ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ था केस मोहाली के साइबर क्राइम थाने में 7 नवंबर 2026 को रात 9:16 बजे FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ BNS, 2023 की धारा 308(4) (फिरौती के लिए मौत या गंभीर चोट का भय दिखाना), 351(2), 351(3), 351(4) (आपराधिक धमकी), 111(2) (संगठित अपराध) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया था।