डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जिसमें ब्लड में शुगर का लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है। इस स्थिति में पैंक्रियाज (अग्न्याशय) पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता या शरीर बनने वाले इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इंसुलिन एक हार्मोन है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। लंबे समय तक शुगर का लेवल बढ़ा रहने से शरीर के कई अंगों को गंभीर नुकसान हो सकता है। नर्व्स और ब्लड वेसल्स पर इसका खासतौर पर बुरा असर पड़ता है। साल 2023 में मेडिकल जर्नल 'द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्राेनोलॉजी' में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 10.1 करोड़ लोगों को डायबिटीज है। वहीं लगभग 13.6 करोड़ लोग प्री-डायबिटिक हैं। ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ (WHO) के मुताबिक, डायबिटिक लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क सामान्य लोगों की तुलना में 2-3 गुना तक ज्यादा होता है। हालांकि लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इस रिस्क को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में डायबिटीज और हार्ट डिजीज का कनेक्शन समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. साकेत कांत, सीनियर कंसल्टेंट, एंडोक्रोनोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- डायबिटीज हमारे हार्ट को कैसे प्रभावित करती है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- अगर किसी का ब्लड शुगर लेवल हाई है तो इससे ब्लड वेसल्स को क्या नुकसान होता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या हर डायबिटिक व्यक्ति को हार्ट डिजीज का रिस्क होता है? जवाब- हां, डायबिटीज से पीड़ित हर व्यक्ति में हार्ट डिजीज का रिस्क सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा होता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर डायबिटिक व्यक्ति को हार्ट डिजीज होगी ही। इसका जोखिम कई बातों पर निर्भर करता है, जैसेकि- इसलिए डायबिटिक लोगों के लिए ब्लड शुगर के साथ-साथ ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की रेगुलर जांच भी जरूरी है। सवाल- डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के बीच क्या कनेक्शन है? जवाब- डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इससे ब्लड शुगर के साथ-साथ शरीर में फैट (लिपिड) का संतुलन भी बिगड़ सकता है। सवाल- क्या प्री-डायबिटीज होने पर भी हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है? जवाब- हां, इस दौरान ब्लड शुगर सामान्य से ज्यादा होती है। इससे धीरे-धीरे ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचने और आर्टरीज में प्लाक जमा होने का जोखिम रहता है। सवाल- क्या टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज में हार्ट रिस्क अलग-अलग होता है? जवाब- दोनों तरह की डायबिटीज में हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ता है। हालांकि, टाइप-2 डायबिटीज में मोटापा, हाई BP और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं साथ होने के कारण जोखिम अक्सर ज्यादा होता है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- टाइप-1 डायबिटीज टाइप-2 डायबिटीज सवाल- अगर लंबे समय तक शुगर अनकंट्रोल्ड रहे तो क्या इससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है? जवाब- हां, इससे ब्लड वेसल्स में प्लाक जमा होने और आर्टरीज संकरी होने का रिस्क बढ़ता है। इससे ब्रेन तक ब्लड की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। यह स्थिति स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है। सवाल- किन लोगों को डायबिटीज और हार्ट डिजीज, दोनों का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- कुछ लोगों में इसका रिस्क ज्यादा होता है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- मोटापा और डायबिटीज मिलकर हार्ट पर कैसे असर डालते हैं? जवाब- मोटापे से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। वहीं, हाई ब्लड शुगर और मोटापे के कारण हाई ब्लड प्रेशर, असामान्य कोलेस्ट्रॉल और आर्टरीज में प्लाक जमा होने का रिस्क बढ़ता है। इससे हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है। सवाल- डायबिटिक लोगों को हार्ट से जुड़े किन संकेतों या बदलावों पर गौर करना चाहिए? किन संकेतों को बिल्कुल इग्नोर नहीं करना चाहिए? जवाब- डायबिटिक लोगों को हार्ट से जुड़े किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सभी वार्निंग साइन ग्राफिक में देखिए- सवाल- डायबिटिक लोगों को हार्ट हेल्थ प्रिवेंशन के लिए अपनी लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए? जवाब- डायबिटिक लोगों को शुगर कंट्रोल के साथ-साथ हार्ट हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी है। हार्ट हेल्थ प्रिवेंशन के सभी टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- डायबिटीज और हार्ट डिजीज प्रिवेंशन के लिए फूड हैबिट्स और डाइट कैसी होनी चाहिए? जवाब- इसके लिए खाना ऐसा हो, जो ब्लड शुगर स्थिर रखे और कोलेस्ट्रॉल न बढ़ाए। नीचे दिए ग्राफिक में देखिए क्या खाएं, क्या न खाएं- डायबिटीज और हार्ट हेल्थ से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- हेल्दी हार्ट हेल्थ के लिए HbA1c लेवल कितना होना चाहिए? जवाब- इसके लिए HbA1c का लेवल 5.7% से कम होना सबसे अच्छा माना जाता है। अगर डायबिटीज है तो इसे 6.5-7% से कम रखना सुरक्षित माना जाता है। HbA1c पिछले 2-3 महीनों के औसत शुगर लेवल को दर्शाता है। सवाल- HbA1c टेस्ट कितने अंतराल पर करवाना चाहिए? जवाब- अगर ब्लड शुगर कंट्रोल है तो हर 6 महीने में टेस्ट कराना चाहिए। अगर हाई है या दवा बदली गई है तो हर 3 महीने में जांच करानी चाहिए। सवाल- डायबिटिक व्यक्ति को कौन-से हार्ट टेस्ट रेगुलर कराने चाहिए? जवाब- डायबिटिक व्यक्ति को रेगुलर ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर और HbA1c की जांच करानी चाहिए। सवाल- लिपिड प्रोफाइल कितने दिनों में कराना चाहिए? जवाब- डायबिटिक लोगों को साल में कम-से-कम एक बार लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराना चाहिए। अगर कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है या दवा चल रही है, तो डॉक्टर की सलाह अनुसार 3–6 महीने में जांच करा सकते हैं। सवाल- ECG और 2D Echo टेस्ट कितने अंतराल में करवाना चाहिए? जवाब- ये जांचें आमतौर पर तब कराई जाती हैं, जब हार्ट डिजीज के लक्षण हों, कोई रिस्क फैक्टर हो या डॉक्टर इसकी सलाह दें। सवाल- क्या स्ट्रेस और नींद की कमी डायबिटिक लोगों में हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ा सकती है? जवाब- हां, लगातार स्ट्रेस और नींद की कमी ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और बॉडी में इंफ्लेमेशन लेवल को बढ़ा सकती है। इससे डायबिटिक लोगों में हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ता है। सवाल- डायबिटिक लोगों को किस स्थिति में कार्डियोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए? जवाब- इन स्थितियों में तुरंत कार्डियोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए- ******************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा …………………. यह खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- खाना खाने के बाद मीठे की क्रेविंग: डॉक्टर से समझिए शरीर शुगर क्यों मांगता है, मीठे की लत छुड़ाने के 8 टिप्स हमने अपने आसपास कई लोगों को अक्सर यह बात कहते हुए सुना होगा। कुछ लोग हर मील के बाद मिठाई, चॉकलेट, चाय या कोल्ड ड्रिंक लेना पसंद करते हैं। शुरुआत में यह आदत स्वाद और खुशी से जुड़ी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह सेहत के लिए परेशानी बन सकती है। पूरी खबर पढ़िए…