Diwali Smartphone Market : दिवाली को स्मार्टफोन कंपनियों और रिटेलर्स के लिए साल का सबसे जरूरी बिक्री सीजन माना जाता है, लेकिन इस बार ऑफलाइन मार्केट का परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. सबसे जरूरी यह रही कि दुकानों पर ग्राहक तो पहुंचे, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने फोन खरीदने का फैसला टाल दिया. इसका असर बिक्री के आंकड़ों पर भी दिखाई दिया है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली के दौरान देश में ऑफलाइन स्मार्टफोन की बिक्री में सालाना आधार पर करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में आइए जानते हैं कि त्योहार के सीजन में भी स्मार्टफोन बाजार की रफ्तार धीमी क्यों रही.20% तक गिर गई ऑफलाइन स्मार्टफोन की बिक्रीऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) की रिपोर्ट के अनुसार, इस दिवाली ऑफलाइन बाजार में स्मार्टफोन की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 18 से 20 फीसदी तक कम रही. धनतेरस से दिवाली के अगले दिन तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ तो दिखाई दी, लेकिन खरीदारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई. वहीं दिवाली से पहले के हफ्ते में बिक्री में करीब 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. दिवाली पर भी स्मार्टफोन मार्केट में क्यों नहीं आया बूम?दिवाली के दौरान मोबाइल दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही तो बनी रही, लेकिन इसका असर स्मार्टफोन की बिक्री पर नहीं दिखा. इसकी बड़ी वजह ग्राहकों का डिस्काउंट का इंतजार करना, ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतों में अंतर और स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतें रहीं. कई लोगों ने खरीदारी टाल दी, जबकि कुछ ग्राहकों ने नया फोन लेने की जगह पुराने या रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन को चुना. इसके अलावा 15,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन की कमजोर मांग और कंपनियों की तरफ से नए लॉन्च साथ भी अच्छे ऑफर्स की कमी ने भी बाजार की रफ्तार धीमी कर दी. पहले से ही दबाव में था स्मार्टफोन बाजारऑफलाइन बाजार में आई यह गिरावट ऐसे समय में दर्ज हुई है, जब देश का स्मार्टफोन मार्केट पहले से ही सुस्ती का सामना कर रहा है. Counterpoint Research के India Smartphone Market Tracker के मुताबिक, जुलाई से सितंबर 2026 के बीच देश में स्मार्टफोन शिपमेंट में सालाना आधार पर 20 फीसदी की कमी आई. इस दौरान शिपमेंट पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. रिसर्च फर्म के अनुसार, मेमोरी की बढ़ती कीमतों ने स्मार्टफोन की लागत बढ़ाई है, जिसका असर डिवाइस की कीमतों और ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ा है.यह भी पढ़ें - Vu Masterpiece AEye TV : 115 इंच तक की स्क्रीन से लेकर AI ब्राइटनेस तक, Vu ने उतारे नए टीवीApple-Motorola की मांग अच्छीदिवाली पर सबसे ज्यादा खरीदारी 30,000 से 60,000 रुपये वाले स्मार्टफोन की हुई. Apple और Motorola के फोन की मांग अच्छी रही. खासकर पुराने दामों पर उपलब्ध iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 को ग्राहकों ने पसंद किया. वहीं Realme की बिक्री में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी वजह ज्यादा कीमतें, नए फोन लॉन्च न होना और ऑफर्स की कमी रही. Samsung के फोन की ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतों में अंतर से दुकानों पर बिक्री प्रभावित हुई. यह भी पढ़ें - Airtel vs Jio : इंटरनेट स्पीड और भरोसेमंद नेटवर्क में Airtel ने मारी बाजी, Jio पीछे