दूध को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसमें कैल्शियम और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से दूध की कीमतें बढ़ने के कारण कई लोगों के लिए इसे रोज खरीदना महंगा हो रहा है. ऐसे में अगर आप भी दूध का खर्च कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ सस्ती और आसानी से मिलने वाली चीजें शामिल कर सकते हैं. इनसे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा.दही और सोयाबीन को डाइट में करें शामिलदूध की जगह पर दही एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें कैल्शियम और प्रोटीन दोनों पाए जाते हैं. इसे आप दोपहर के खाने, नाश्ते या छाछ के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. दही पचाने में भी कई लोगों को दूध के मुकाबले आसान होता है. इसके अलावा सोयाबीन भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. आप इसे भिगोकर, उबालकर या सब्जी बनाकर खा सकते हैं. सोया मिल्क भी दूध का एक ऑप्शन है. बाजार से सोया मिल्क खरीदते समय ऐसा उत्पाद चुनें, जिसमें कैल्शियम और विटामिन डी भी मिलाया गया हो.यह भी पढ़ें : Weight Loss Drugs: आंखें खराब कर रहीं वजन घटाने की दवाएं, जानें ये कितनी खतरनाक? चना, दाल और मूंगफली से मिलेगा प्रोटीनशरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए चना, दाल और मूंगफली को खाने में शामिल किया जा सकता है. काले चने को रातभर भिगोकर सुबह उबालकर खा जाता हैं. इसके अलावा मूंग, मसूर और अरहर जैसी दालें भी प्रोटीन देती हैं. इन्हें रोज के खाने में शामिल करना आसान है. वहीं, मूंगफली कम कीमत में मिलने वाला अच्छा ऑप्शन है. इसमें प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट भी पाया जाता है. इसे भूनकर, चटनी बनाकर या दूसरी चीजों के साथ खाया जाता है.कैल्शियम के लिए खाएं तिल और रागीहड्डियों को मजबूत रखने के लिए शरीर को कैल्शियम की जरूरत होती है. इसके लिए तिल और रागी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. तिल में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. इसे लड्डू, चटनी या सब्जी में मिलाकर खाया जाता है. इसी तरह रागी भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत है. इससे रोटी, डोसा और दलिया बनाया जाता है. इन चीजों को अलग-अलग तरीकों से खाने में शामिल करना आसान है.यह भी पढ़ें : AIIMS Video Consultation: अब वीडियो कॉल पर चेकअप करेंगे AIIMS के डॉक्टर, बार-बार नहीं आना पड़ेगा अस्पताल