Temperature Sensor Uses : सिर्फ AC के लिए नहीं होते Temperature Sensors, घर में ऐसे भी आते हैं काम

Wait 5 sec.

Temperature Sensor Uses : स्मार्ट होम का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में स्मार्ट टीवी, एलेक्सा, ऑटोमैटिक लाइट और AC जैसे डिवाइस आते हैं. लेकिन घर को स्मार्ट बनाने के लिए सिर्फ महंगे गैजेट्स की जरूरत नहीं होती. कई बार छोटे-छोटे सेंसर भी रोजमर्रा के काम आसान बना सकते हैं. ऐसा ही एक डिवाइस Temperature Sensor है, जो घर के अलग-अलग हिस्सों का तापमान पता लगाने के साथ कई दूसरे कामों में भी मदद कर सकता है. इसकी मदद से आप कमरे का तापमान बढ़ने या घटने पर अलर्ट पा सकते हैं, पंखे और स्मार्ट पर्दों को ऑटोमेटिक तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं और घर से दूर रहते हुए भी तापमान पर नजर रख सकते हैं. खास बात यह है कि इनका यूज सिर्फ गर्मी में AC चलाने तक सीमित नहीं है. तो आइए जानते हैं कि Temperature Sensors घर में किन-किन तरीकों से काम आ सकते हैं. तापमान बढ़ते ही अपने आप बंद हो जाएंगे पर्देघर की खिड़कियों से आने वाली सीधी धूप कई बार कमरे का तापमान बढ़ा देती है. ऐसे में Temperature Sensor को ऑटोमेटिक ब्लाइंड्स या पर्दों से कनेक्ट किया जा सकता है. जैसे ही कमरे का तापमान बढ़ेगा, सेंसर पर्दे बंद करने का कमांड दे सकता है. इससे कमरे में आने वाली धूप कम होगी और AC चलाए बिना भी तापमान को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. कमरे का तापमान बढ़ते ही चल जाएगा पंखाअगर आप हर कमरे के लिए अलग-अलग तापमान कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सेंसर इसमें मदद कर सकते हैं. इसके लिए उन कमरों में अलग-अलग Temperature Sensors लगाने होंगे, जहां आप तापमान पर नजर रखना चाहते हैं. इन्हें स्मार्ट प्लग से कनेक्ट करके पंखे या दूसरे कूलिंग डिवाइस को ऑटोमेटिक तरीके से चालू किया जा सकता है. तापमान में बदलाव होते ही फोन पर मिलेगा अलर्टअगर आप ज्यादा ऑटोमेशन सेटअप नहीं करना चाहते, तो सिर्फ फोन पर नोटिफिकेशन पाने के लिए भी Temperature Sensor यूज कर सकते हैं. इसमें आप तापमान की एक सीमा तय कर सकते हैं. जैसे ही कमरे का तापमान उस सीमा से ऊपर या नीचे जाएगा, आपके स्मार्टफोन पर अलर्ट आ जाएगा. इसके बाद आप घर में मौजूद न होने पर भी जरूरत के हिसाब से पंखा या AC चला सकते हैं. तापमान का पुराना रिकॉर्ड देखकर यह भी समझ सकते हैं कि घर कब ज्यादा ठंडा या गर्म होता है.यह भी पढ़ें - Upcoming 5G Phones : एक साथ 3 नए फोन लाने की तैयारी में Infinix-Tecno, जल्द होगा ग्लोबल डेब्यूसर्दियों में पाइप को जमने से बचाने में मददठंडे इलाकों में सर्दियों के दौरान पानी की पाइपलाइन जमने का खतरा रहता है. इसके लिए बेसमेंट या क्रॉल स्पेस जैसी जगहों पर Temperature Sensors लगाए जा सकते हैं. अगर वहां का तापमान बहुत नीचे चला जाता है, तो सेंसर आपको अलर्ट भेज सकता है. इसके बाद आप हीटिंग सिस्टम चलाने या पाइप की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं. ऐसे सेंसर अगर ह्यूमिडिटी यानी नमी भी मापते हैं, तो ज्यादा नमी का अलर्ट देकर संभावित लीकेज का पता लगाने में भी मदद कर सकते हैं.यह भी पढ़ें - Motorola Razr Flex 2027: Motorola भी अपनाएगा Galaxy Z Fold वाला डिजाइन? नए फोन के फीचर्स हुए लीक