Water Heater Rod: कितने वाट का हीटर रॉड करता है सबसे तेज पानी गर्म? नया खरीदने से पहले जान लें

Wait 5 sec.

Water Heater Rod: सर्दियों की शुरुआत होते ही सुबह-सुबह ठंडे पानी से नहाना किसी बड़ी सजा जैसा लगने लगता है. ऐसे में हर कोई महंगे गीजर का खर्च नहीं उठा सकता और जो लोग किराए के मकान या हॉस्टल में रहते हैं, उनके लिए तो इमर्शन रॉड यानी पानी गर्म करने वाली रॉड बड़े काम की होती है. यह सस्ती भी आती है और इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान होता है. लेकिन जब हम बाजार या ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर नई रॉड खरीदने जाते हैं. तो वहां 1000 वाट, 1500 वाट और 2000 वाट के अलग-अलग ऑप्शन देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं. कई लोग सोचते हैं कि कम वाट वाली रॉड बिजली बचाएगी तो कुछ लोग जल्दी पानी गर्म करने के चक्कर में सबसे हैवी रॉड उठा लाते हैं. अगर आप भी इस सर्दी नई हीटर रॉड खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले यह समझ लें कि किस वाट की रॉड आपके घर और जरूरत के हिसाब से एकदम सही रहेगी.किसमें कितनी तेजी से गर्म होगा पानी?बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली रॉड 1000 वाट और 1500 वाट की होती हैं. अगर आप अकेले रहते हैं या आपको सिर्फ आधी बाल्टी यानी 10 से 15 लीटर पानी ही गर्म करना होता है तो 1000 वाट की रॉड आपके लिए ठीक है. यह नॉर्मल पानी को गुनगुना से तेज गर्म करने में करीब 15 से 20 मिनट का समय लेती है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे आप घर के किसी भी नॉर्मल 6 एम्पियर वाले सॉकेट में लगाकर चला सकते हैं. वहीं अगर आपका परिवार बड़ा है और सुबह ऑफिस या स्कूल जाने की जल्दी में फटाफट पूरी बाल्टी पानी गर्म करना होता है. तो 1500 वाट की रॉड सबसे बेस्ट मानी जाती है. यह सिर्फ 8 से 10 मिनट के अंदर ही पूरी बाल्टी पानी को एकदम खौला देती है. आजकल ज्यादातर घरों में यही राॅड इस्तेमाल हो रही है. 2000W की हैवी रॉड कब खरीदें?अगर आपके इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ती है और नल से बर्फ जैसा ठंडा पानी आता है. तो वहां 2000 वाट की रॉड सबसे तेज काम करती है. यह बड़ी बाल्टी के पानी को महज 5 से 7 मिनट में नहाने लायक गर्म कर देती है. लेकिन इसे खरीदने से पहले यह जान लें कि इसे चलाने के लिए आपके घर में 15 एम्पियर का हैवी पावर सॉकेट जो गीजर और एसी में लगता है वह होना जरूरी है. नॉर्मल प्लग में लगाने पर यह तार और सॉकेट दोनों को जला सकती है. अब बात करें बिजली बिल की तो यह एक भ्रम है कि ज्यादा वाट की रॉड ज्यादा बिजली खाती है. असल में 1000 वाट की रॉड पानी गर्म करने में 20 मिनट लेती है और 2000 वाट की रॉड वही काम 10 मिनट में कर देती है. यानी दोनों में समय का फर्क आने की वजह से बिजली की खपत लगभग बराबर ही रहती है.यह भी पढ़ें: बैंक की वेबसाइट असली है या नकली? चुटकियों में ऐसे लगाएं पतानया हीटर रॉड खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखेंसही वाट चुनने के साथ-साथ रॉड की क्वालिटी पर ध्यान देना भी आपकी सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी है. बाजार में 200-300 रुपये में लोकल लोहे या स्टील की रॉड भी मिल जाती हैं. लेकिन ये बहुत जल्दी खराब होती हैं और इनमें करंट उतरने का खतरा भी रहता है. हमेशा अच्छी ब्रांडेड कंपनी की कॉपर या निकेल प्लेटिंग वाली रॉड ही खरीदें, क्योंकि कॉपर बहुत तेजी से गर्म होता है और इस पर पानी के खारेपन यानी सफेद पपड़ी की परत भी जल्दी नहीं जमती. इसके अलावा रॉड पर ISI मार्क जरूर चेक करें. आजकल बाजार में वाटरप्रूफ और शॉक-प्रूफ बॉडी वाली रॉड आने लगी हैं, जिनके ऊपरी प्लास्टिक हैंडल में पानी जाने का डर नहीं रहता. बजट थोड़ा इजाजत दे तो थर्मोस्टेट यानी ऑटो-कट फीचर वाली रॉड खरीदें जो पानी गर्म होते ही अपने आप बंद हो जाती है. इससे प्लास्टिक की बाल्टी पिघलने और किसी बड़े हादसे का डर नहीं रहता.यह भी पढ़ें: All Weather Swimming Pool: कैसे बनता है ऑल वेदर स्विमिंग पूल, घर में बनवाएं तो कितना आएगा खर्च?