सोचिए, किसी व्यक्ति का लाखों रुपए का आईफोन चोरी हो जाए। उसके दोबारा सिम एक्टिवेट करने के बाद एक मैसेज आए- ‘आपका आईफोन मिल गया है।’ मैसेज में फोन वापस पाने के लिए एक लिंक पर क्लिक करके डिटेल भरने को कहा जाए। फोन मिलने की उम्मीद में व्यक्ति अपनी जानकारी दर्ज कर दे। लेकिन कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से पैसे कट जाएं। ये कहानी नहीं, सच है। ऐसा हो रहा है। दरअसल, साइबर अपराधी आईफोन यूजर्स को निशाना बनाने के लिए ये तरीका इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले दिनों ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) और गृह मंत्रालय ने इस तरह की ठगी को लेकर अलर्ट जारी किया। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में इस स्कैम को विस्तार से समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- आईफोन चोरी या गुम होने के बाद ठग किस तरह का फ्रॉड करते हैं? जवाब- ठग फोन के मालिक को निशाना बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, जैसेकि- सवाल- सरकार ने आईफोन यूजर्स को इस स्कैम को लेकर क्यों अलर्ट किया है? जवाब- ठग चोरी या गुम हुए आईफोन के ओनर्स को फर्जी मैसेज/लिंक भेजकर एपल अकाउंट, पासवर्ड और OTP जैसी सेंसिटिव डिटेल्स लेकर ठगी कर सकते हैं। इसलिए ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) ने इस स्कैम को लेकर अलर्ट किया है। सवाल- ठगों को कैसे पता चलता है कि किसी व्यक्ति का आईफोन चोरी या गुम हुआ है? जवाब- इसके कई तरीके हो सकते हैं, जैसेकि- सोशल मीडिया पोस्ट से लॉस्ट मोड से फिशिंग और डेटा लीक से ठग ऑनलाइन उपलब्ध पर्सनल डिटेल्स या लीक हुए डेटा के जरिए फोन ओनर का नंबर और ईमेल एड्रेस जुटा सकते हैं। ध्यान दें: हर मामले में ठगों को फोन चोरी होने की जानकारी पहले से नहीं होती। कई बार वे बड़े स्तर पर लोगों को ऐसे फर्जी मैसेज भेजते हैं और सही व्यक्ति के जाल में फंसने का इंतजार करते हैं। सवाल- फोन चोरी होने के बाद ठग पीड़ित तक कैसे पहुंचते हैं? जवाब- ठग पीड़ित तक उसके मोबाइल नंबर या उपलब्ध पर्सनल डिटेल्स के जरिए पहुंच सकते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- ‘आपका आईफोन मिल गया’ वाला मैसेज असल में कैसे साइबर ठगी का जाल हो सकता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- ठग इस स्कैम को स्टेप-बाय-स्टेप कैसे अंजाम देते हैं? जवाब- इसे ग्राफिक से समझिए- सवाल- ठग एपल अकाउंट का पासवर्ड और OTP क्यों हासिल करना चाहते हैं? जवाब- इससे ठग अकाउंट लॉगिन करने और डिवाइस से जुड़ी सिक्योरिटी सेटिंग्स बदल सकते हैं। वे डिवाइस ट्रैकिंग ऑप्शन बंद कर सकते हैं और अकाउंट में मौजूद पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं। सवाल- एपल अकाउंट की जानकारी मिलने के बाद ठग क्या-क्या नुकसान कर सकते हैं? जवाब- ठग ‘फाइंड माय’ फीचर बंद कर सकते हैं और फोन ट्रैस करके उसे दोबारा बेच सकते हैं। सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या एपल कभी SMS, कॉल या ईमेल के जरिए पासवर्ड, OTP या डिवाइस पासकोड मांगता है? जवाब- नहीं, एपल कभी भी SMS, फोन कॉल या ईमेल के जरिए आपका अकाउंट पासवर्ड, OTP, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड या डिवाइस पासकोड नहीं मांगता। सवाल- फर्जी मैसेज की पहचान कैसे करें? जवाब- कुछ आसान संकेतों से फर्जी मैसेज की पहचान कर सकते हैं- सवाल- फर्जी लिंक या नकली एपल वेबसाइट की पहचान कैसे करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- अगर ‘आपका आईफोन मिल गया’ या ‘लोकेशन देखें’ जैसा मैसेज आए तो क्या करें? जवाब- पहले मैसेज की पुष्टि करें और आईफोन की जानकारी सिर्फ आधिकारिक माध्यम से चेक करें। साथ ही कुछ बाताें का ध्यान रखें- सवाल- आईफोन चोरी या गुम होते ही सबसे पहले कौन-से कदम उठाने चाहिए? जवाब- अपने अकाउंट और सिम की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम तुरंत उठाएं। ग्राफिक में सभी एक्शन देखिए- सवाल- क्या चोरी हुए आईफोन को ‘फाइंड माय’ से कभी हटाना चाहिए? जवाब- नहीं, डिवाइस को अकाउंट से हटाने पर एक्टिवेशन लॉक हट सकता है। इससे चोर के लिए उसे दोबारा एक्टिव या बेचने का रास्ता आसान हो सकता है। पहले लॉस्ट मोड का इस्तेमाल करें और जरूरत पड़ने पर डिवाइस को रिमोटली इरेज करें, लेकिन उसे ‘फाइंड माय’ से हटाएं नहीं। सवाल- फोन चोरी होने के बाद एपल अकाउंट का पासवर्ड कब बदलना चाहिए? जवाब- फोन चोरी या गुम होते ही जितनी जल्दी हो सके एपल अकाउंट का पासवर्ड बदल देना चाहिए। सवाल- अगर एपल अकाउंट का पासवर्ड या OTP फर्जी वेबसाइट/ठग को दे दिया है, तो तुरंत क्या करें? जवाब- सबसे पहले एपल अकाउंट का पासवर्ड तुरंत बदलें और अकाउंट में जुड़े डिवाइस व सुरक्षा सेटिंग्स जांचें। अगर बैंकिंग या पेमेंट से जुड़ी जानकारी भी शेयर हुई है, तो संबंधित बैंक को तुरंत सूचना दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। सवाल- आईफोन की कौन-सी सेटिंग्स इस तरह के फ्रॉड का रिस्क कम कर सकती हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- आईफोन चोरी होने के बाद होने वाले इस तरह के फ्रॉड से बचने के 7 जरूरी नियम क्या हैं? जवाब- डिवाइस और अकाउंट की सुरक्षा के लिए इन 7 बातों का ध्यान रखें- सवाल- अगर इस स्कैम में पैसे या अकाउंट की जानकारी चली जाए तो कहां और कैसे शिकायत करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- …………………… यह खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- पोर्न देखने के चक्कर में बैंक अकाउंट खाली:सरकार की चेतावनी, एडल्ट एप्स की लिस्ट जारी, भूलकर भी ये एप न खोलें साइबर ठग लोगों को चूना लगाने के लिए रोज नए हथकंडे अपना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एडल्ट पोर्न कंटेंट का विज्ञापन दिखाकर लोगों को निशाना बनाना ठगों का नया हथियार है। पूरी खबर पढ़ें…