बीते दिनों सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के गलत दावे और झूठी खबरें शेयर की गईं. इनमें से कुछ दावे दिवाली पर हुई आतिशबाजी को लेकर हुए, कुछ दावे अमित शाह को लेकर, तो कुछ भ्रामक दावे ईरान के परमाणु परिक्षण को लेकर थे.सोशल मीडिया पर वायरल इन सभी दावों की हमने पड़ताल की और इनका फैक्ट-चेक किया है. वेबकूफ के इस साप्ताहिक RECAP में हम आपको बीते दिनों वायरल हुए कुछ ऐसे ही भ्रामक दावों का सच बताएंगे. जनरल नरवणे का फेक वीडियो वायरल, भारत में चीन की 25 किलोमीटर घुसपैठ का दावापूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में वो भारत की सीमा सुरक्षा को लेकर कुछ गंभीर सवाल उठाते दिख रहे हैं. पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंयह वायरल वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए एडिट किया गया है. 30 मार्च 2026 को जनरल नरवणे ने अपने रिटायरमेंट के वक्त एक भाषण दिया था. इसी भाषण के वीडियो को AI से एडिट किया गया है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.तेलंगाना में अमित शाह के विरोध का बताकर वायरल है राहुल की जनसभा का वीडियोकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 02 नवंबर 2026 को हैदराबाद में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ महा पदयात्रा में हिस्सा लिया था. इसका आयोजन बीजेपी की तेलंगाना यूनिट ने किया था.इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर यह दावा किया जा रहा है कि, "2 नवंबर 2026 को तेलंगाना में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' महा पदयात्रा के दौरान, लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विरोध किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया."इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखेंयह दावा सही नहीं है. वायरल वीडियो में अमित शाह नहीं, बल्कि राहुल गांधी हैं. यह वीडियो अमित शाह की किसी रैली का नहीं है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.आतिशबाजी से डरते बंदरों का वीडियो असली नहीं, AI से बनाया गया हैसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बड़े बंदर और एक छोटा बंदर बालकनी में बैठे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आतिशबाजी चलने पर वे डर जाते हैं.इस वीडियो को लोगों में दया और संवेदना जगाने के लिए शेयर किया जा रहा है, ताकि वे दिवाली के दौरान बेजुबान जानवरों का भी खयाल रखें.इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है.यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है. पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.ईरान में परमाणु परीक्षण का बताकर वायरल हो रहे वीडियो का सचसोशल मीडिया पर बिस्फोट के बाद उठते धुएं के गुबार का एक वीडियो वायरल है, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो ईरान में हुए परमाणु परीक्षण का है. वीडियो को X पर कई यूजर्स ने शेयर करते हुए AI चैटबॉट Grok से सवाल भी पूछा कि क्या ये वीडियो सचमुच ईरान में हुए परमाणु परीक्षण का है ?पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंवायरल वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.दुकानदार को बेहोश करते शख्स का वीडियो असली घटना नहीं स्क्रिप्टेड हैसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, इसमें एक शख्स दुकान में प्रवेश करता है. उसके बाद ये शख्स दुकानदार से अलग-अलग तरह के सामान दिखाने को कहता है, फिर अचानक दुकानदार के सिर पर वह एक स्प्रे छिड़कता है. स्प्रे छिड़कते ही दुकानदार कुर्सी पर बैठ जाता है और बेहोश हो जाता है. वीडियो को असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंवायरल वीडियो असली घटना का नहीं है. यह वीडियो स्क्रिप्टेड है. पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.जॉर्डन की संसद में नमाज का वीडियो इजरायल का बताकर वायरलइजरायल में 27 अक्टूबर को आए चुनावी नतीजों में किसी भी ब्लॉक को पूर्ण बहुमत नहीं मिला. चुनावों में अरब-बहुसंख्यक पार्टियों ने 19 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया. इसी बीच सोशल मीडिया पर नमाज का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "इसमें 'नेसेट' (इजरायली संसद) के अंदर नमाज हो रही है."इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखेंयह दावा सही नहीं है. ये वीडियो जॉर्डन का है, जहां कुछ सांसद 3 नवंबर को अम्मान में अपने कक्ष में दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर विवाद का पूरा सच यहां है