ग्वालियर शहर के व्यस्त इलाके पड़ाव क्षेत्र में एलआईसी तिराहे के पास शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट में बुधवार की सुबह आग लग गई। सुबह लगभग सवा सात बजे राहगीरों को रेस्टोरेंट से भयानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं, तो उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।