हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड कंफर्म, IPL ने लगाई अंतिम मुहर

Wait 5 sec.

हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच ट्रेड कंफर्म हो गया है. बुधवार (11 नवंबर) को आईपीएल की तरफ से ट्रेड को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की गई. अब आईपीएल 2027 में हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे. हार्दिक एमआई के कप्तान थे. दूसरी तरफ, अर्शदीप लंबे वक्त से पंजाब का हिस्सा थे. हालांकि दोनों के ट्रेड को लेकर बहुत पहले से ही खबरें आ रही थीं.इस ट्रेड में हार्दिक को उनकी मौजूदा फीस से ज्यादा रकम मिली है. वहीं अर्शदीप अपनी मौजूदा फीस पर मुंबई का हिस्सा बने हैं. हार्दिक ने 18 करोड़ रुपये की फीस पर पंजाब किंग्स का हाथ थामा है, जबकि पिछले सीजन यानी 2026 आईपीएल में वह 16.35 करोड़ रुपये में एमआई के साथ थे. अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस के साथ ही मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं.The trade confirmation you have been waiting for is HERE! Two marquee #TeamIndia stars, two franchise and a blockbuster trade 🎇 Hardik Pandya heads to @PunjabKingsIPL and Arshdeep Singh moves to @mipaltan. 📌 Hardik will join #PBKS at a revised fee of INR 18 crore, up from 16.5 crores. 📌 Arshdeep will join #MI at his existing fee of INR 18 crore Details ▶️ https://t.co/i4RpaGg2BE #TATAIPL2027— IndianPremierLeague (@IPL) November 11, 2026आईपीएल की रिलीज में लिखा गया, "IPL 2027 से पहले एक बड़े खिलाड़ी के ट्रेड में, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में चले जाएंगे, जबकि टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह पांच बार की चैंपियन टीम में शामिल होंगे."आगे लिखा गया, "पांड्या के ट्रेड के साथ ही मुंबई इंडियंस के साथ उनके दूसरे कार्यकाल का समापन हो गया. इसी फ्रेंचाइजी के साथ उन्होंने चार आईपीएल खिताब जीते थे. 2015 में पहली बार मुंबई से जुड़ने के बाद, पांड्या लीग के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक बन गए. उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम के खिताब जीतने वाले अभियानों के दौरान बल्ले और गेंद, दोनों से अहम योगदान दिया था."अर्शदीप सिंह की दूसरी, हार्दिक पांड्या की तीसरी फ्रेंचाइजी अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. वह 2026 तक इसी टीम के साथ जुड़े रहे. अब 2027 में वह दूसरी टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे. हार्दिक पांड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में कदम रखा था. दो साल (2022 और 2023) वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे. फिर मुंबई में वापसी की. अब पंजाब किंग्स के रूप में हार्दिक तीसरी टीम का हिस्सा बनेंगे. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द, बताया कैसे खुद को समझाया