छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में रुपये निकालने पहुंचे एक व्यक्ति के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अखरापाली निवासी देव करन बघेल (56) जब एटीएम से पैसे निकाल रहे थे, तब पीछे खड़े एक अज्ञात युवक ने उनका गोपनीय पिन देख लिया। इसके बाद कार्ड गलत तरीके से डालने का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया।