हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, किया भावुक पोस्ट

Wait 5 sec.

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने एक भावुक पोस्ट करते हुए इसका एलान किया. उन्होंने लिखा, "यह फैसला लेना आसान नहीं था. इसमें बरसों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे."हरमनप्रीत कौर ने आगे लिखा, "मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है. अपना खून-पसीना, अपना समय और कई बार, अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का भी कुछ हिस्सा. ऐसे पल भी आए जब मुझे अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन, अपनी तरक्की और अपनी चाहतों को एक तरफ रखना पड़ा, क्योंकि मेरा मानना ​​था कि टीम सबसे पहले आती है."बतौर कप्तान कई मुश्किल फैसले लेने पड़े - हरमनप्रीत कौरहरमनप्रीत ने आगे लिखा, "एक कप्तान के तौर पर, मुझे मुश्किल फ़ैसले लेने पड़े. ऐसे फैसलें जिन्हें हमेशा समझा नहीं गया, जो हमेशा आसान नहीं थे और कभी-कभी जिनके लिए मुझे व्यक्तिगत तौर पर कीमत भी चुकानी पड़ी. लेकिन मैंने जो भी फैसला लिया, उसके पीछे एक ही उद्देश्य था कि इस टीम को बेहतर बनाना और दूसरे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, खुद पर भरोसा करने और अपना सर्वश्रेष्ठ रूप पाने का मौका देना."     View this post on Instagram           A post shared by Harmann (@imharmanpreet_kaur)हरमनप्रीत कौर का बतौर कप्तान रिकॉर्डहमनप्रीत कौर ने भारत के लिए 155 टी20 और 51 वनडे मैचों में कप्तानी की. उनकी कप्तानी में खेले 155 टी20 में भारत ने 92 जीते और 57 में हार मिली. जीत प्रतिशत 59.35 का रहा. उनकी कप्तानी में 51 वनडे में से भारत 30 जीता और 19 हारा, जीत प्रतिशत 58.82 का रहा. कौर पहली भारतीय कप्तान बनी, जिन्होंने भारतीय महिला टीम को वनडे वर्ल्ड कप जिताया.यह भी पढ़ें- पहले टी20 में वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी मचाएंगे गदर, चल गए तो टीम इंडिया की हार पक्की