एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी आरक्षक संतोष कुमार राठौर के खिलाफ विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) के न्यायालय में अभियोग पत्र पेश कर दिया है। एसीबी की जांच में सामने आया कि आरोपी की आय 46.08 लाख रुपये थी, जबकि उसका खर्च 62.28 लाख रुपये यानी आय से 16.20 लाख रुपये अधिक पाया गया।