महाराष्ट्र में हिंगोली के पटाखा गोदाम में आग:2 मौतों का दावा; आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड भी जली

Wait 5 sec.

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सोमवार रात पटाखों के गोदाम में आग लग गई। हादसा रात 8 बजे मारवाड़ी गली में हुआ। गोदाम गोपाल बस्तवार का बताया गया है। आग तेजी से फैली और पटाखे फटने से रुक-रुककर धमाके हुए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। आग से कुछ घर और गली में खड़े दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय लोगों ने 2 लोगों की मौत और कई के गंभीर घायल होने का दावा किया है। हालांकि, अधिकारियों ने मौतों की पुष्टि नहीं की है। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की एक वैन भी जलकर खाक हो गई। इलाके की बिजली सप्लाई काट दी गई है। आग पर काबू पाने का काम जारी है। हादसे की 2 तस्वीरें… तंग गलियों के कारण रेस्क्यू में परेशानी फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि हिंगोली शहर का यह पुराना हिस्सा काफी भीड़भाड़ वाला है। यहां की संकरी गलियों के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हुई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने भी राहत और बचाव दल की मुश्किलें बढ़ाईं। आग लगने की वजह का पता बाद में चलेगा। खबर लगातार अपडेट हो रही है…