राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके में सुरक्षा दावों की पोल खोलती एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार तड़के करीब 2 बजे एक कारोबारी के घर के बाहर खड़ी उनकी कार पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।