त्योहारों के मौसम से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित बालको और कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बालको प्रबंधन और इंटक के बीच हुई बैठक में बनी सहमति के बाद 820 नियमित कर्मचारियों को इस बार 2,17,500 रुपये का बोनस मिलेगा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 29 हजार रुपये अधिक है।