शराब में मिलाया था कीटनाशक, एक साल बाद खुला जांजगीर के अंधे कत्ल का सनसनीखेज राज

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की नैला चौकी पुलिस ने एक साल पुराने मामले का सनसनीखेज राजफाश किया है। 22 मई 2025 को हाथीटिकरा निवासी रामायण सूर्यवंशी (55) की संदिग्ध मौत हुई थी। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल बिलासपुर की विसरा रिपोर्ट के आधार पर जांच की, जिसमें कीटनाशक जहर दिए जाने की पुष्टि हुई।