छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ से सात बम बरामद, सुरक्षा बल ने निष्क्रिय किए विस्फोटक

Wait 5 sec.

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ स्थित भटबेड़ा के जंगलों में जिला पुलिस और आईटीबीपी के संयुक्त दल ने माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद किया। यहां छह प्रेशर कुकर बम, एक पाइप बम और बम निर्माण सामग्री मिली। सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी साजिश टल गई और बम निरोधक दस्ते ने सभी सात विस्फोटकों को नियंत्रित ब्लास्ट से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।