अंबिकापुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की धौरपुर शाखा में एक वित्तीय फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बैंक के सहायक प्रबंधक राजाबाबू सेमरिया पर ग्राहक अशोक यादव के खाते से बिना जानकारी के फर्जी अंगूठा निशान लगाकर पांच लाख रुपये निकालने का आरोप है। यह हेराफेरी जनवरी से मार्च के बीच अलग-अलग तारीखों में की गई थी।