छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत सर्किल अंतर्गत मंजूरपहरी दहाइत पारा में वन विभाग की टीम ने चीतल के अवैध शिकार का पर्दाफाश किया है। टीम जब एक मृत चीतल के पोस्टमार्टम के सिलसिले में गांव पहुंची थी, तब ग्रामीणों की भीड़ के बीच एक बच्चे से सामान्य बातचीत के दौरान शिकार का राज खुला। बच्चे ने बताया कि उसके घर में आज ही चीतल की सब्जी बनी है।