छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में लगाए जाएं शुगर कैलोरी बोर्ड,राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की अनुशंषा

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बच्चों को मोटापे और मधुमेह से बचाने के लिए सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों में शुगर एवं कैलोरी बोर्ड लगाने की अनुशंसा की है। आयोग अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा के अनुसार ट्रैफिक लाइट प्रणाली से खाद्य गुणवत्ता प्रदर्शित होगी जिससे बच्चों और अभिभावकों में स्वस्थ खानपान तथा संतुलित आहार के प्रति जागरूकता आएगी।