एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं. ये उनकी ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है. कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करने के तरीके को लेकर भी बात की और दोनों इंडस्ट्री के बीच का फर्क बताया.एक्टर कल 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने हॉलीवुड इंडस्ट्री की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वहां पर कोई भी सेट पर देर से नहीं पहुंचता है. हॉलीवुड के काम करने के तरीके पर बोले विद्युतइवेंट में जब विद्युत से पूछा गया कि इंडियन सिनेमा से हॉलीवुड के सेट पर काम करने का एक्सपीरियंस कितना अलग रहा? इस पर विद्युत जामवाल ने बड़ा फर्क बताया. उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में लोग एक्स्ट्रा टाइम काम करना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें हर एक्स्ट्रा मिनट के लिए पैसे मिलते हैं.उन्होंने कहा, 'हॉलीवुड में सेट पर सबसे बड़ा स्टार भी समय पर पहुंचता है. चाहे आप जेसन मोमोआ हों या कोई और, कोई देर से नहीं आता. सेट पर मौजूद सभी 300 लोग इसे फॉलो करते हैं. अगर आप एक मिनट भी लेट होते हैं, तो प्रोडक्शन से फोन आ जाता है कि 'आप ठीक हैं? आपकी तबियत ठीक हैं?'' View this post on Instagram A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)वहीं, इवेंट के दौरान 'स्ट्रीट फाइटर' में विद्युत जामवाल के किरदार धलसिम की भी खास झलक दिखाई गई. धलसिम 'स्ट्रीट फाइटर' वीडियो गेम सीरीज का मशहूर किरदार है, जो अपने शरीर को खींचने की क्षमता, शक्तियों और मुंह से आग निकालने वाले मूव्स के लिए जाना जाता है. विद्युत जामवाल ने अपने किरदार पर की बातधलसिम का किरदार विद्युत जामवाल के लिए काफी फिट माना जा रहा है. विद्युत योग के साथ-साथ कलारीपयट्टू और अपने जबरदस्त एक्शन के लिए भी जाने जाते हैं. विद्युत ने अपने किरदार को लेकर कहा, 'बचपन में मैंने वीडियो गेम नहीं खेले, क्योंकि मैं स्पोर्ट्स में बिजी रहता था. शायद इसी वजह से आखिरकार मुझे ये रोल मिला.' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने पूरी जिंदगी इस रोल को पाने के लिए मेहनत की है. मेरे आसपास 50 सेंट, WWE रेसलर्स और कई दूसरे दिग्गज मौजूद थे.' View this post on Instagram A post shared by Street Fighter (@streetfightermovie)कब रिलीज होगी 'स्ट्रीट फाइटर' ?बता दें कि विद्युत जामवाल की हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.