ईशा देओल की फिल्म 'प्रताप' की स्क्रीनिंग, एक्स हसबैंड भरत और मां हेमा मालिनी भी आए नजर

Wait 5 sec.

ईशा देओल अपकमिंग फिल्म 'प्रताप' को लेकर खबरों में हैं. फिल्म 20 नवंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म की 19 नवंबर यानी आज स्क्रीनिंग रखी गई. इस स्क्रीनिंग में ईशा की मां और एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी पहुंचीं. इसके अलावा ईशा की बहन अहाना भी नजर आईं. वहीं ईशा के एक्स हसबैंड भरत भी इस दौरान साथ दिखे. स्क्रीनिंग में ईशा को गोल्डन साड़ी में देखा गया. उन्होंने लुक को साइड पार्टेड हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया. साथ ही मिनिमल जूलरी पहनी. वहीं अहाना को बिना मेकअप कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया. उन्होंने व्हाइट ब्लेजर कैरी की हुई थी. वहीं हेमा मालिनी को पीच कलर की साड़ी में देखा गया. उन्होंने नेकलेस पहना हुआ था और बिंदी लगाई हुई थी. भरत को कैजुअल कपड़ों में देखा गया. सभी ने साथ में पोज दिए. सभी खुश और फिल्म के लिए एक्साइटेड दिखे.फिल्म 'प्रताप' की बात करें तो इसे सचिन सराफ ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही लिखा है. फिल्म में ईशा देओल पूनम के रोल में हैं. फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर को रिलीज हुआ था और फिल्म 20 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में अमित साध भी अहम रोल में हैं.     View this post on Instagram           A post shared by UV films (@uvfilmsofficial)ईशा देओल की पर्सनल लाइफईशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2012 में भरत तख्तानी संग शादी की थी. उनकी शादी 2024 में टूट गई. ईशा और भरत की शादी 12 साल चली. दोनों के दो बेटियां राध्या और मिराया हैं. ईशा अपनी बेटियों को लाइमलाइट से दूर रखती हैं. तलाक के बाद भी ईशा और भरत को अक्सर साथ में देखा जाता है. अब स्क्रीनिंग में भी दोनों साथ दिखे.बता दें कि हाल ही में ईशा ने अपने नाम के साथ पिता का नाम भी एड किया है. पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद ईशा देओल काफी टूट गई थीं. वो धीरे-धीरे खुद को संभाल रही हैं. अभी तक ईशा अपना नाम ईशा देओल लिखती थीं. लेकिन अब वो अपना नाम ईशा धर्मेंद्र देओल लिखती हैं.