राहुल अमेरिका में बोले-पाकिस्तान भारत में आतंकवाद बढ़ाता है:हमारे देश में निर्दोषों की हत्या होती रहे और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव

Wait 5 sec.

अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा, 'हमारे निर्दोष लोगों की हत्या होती रहे और हम पाकिस्तान के साथ बात करें, यह असंभव है। जब यह रुक जाएगा, तभी बातचीत की कोई संभावना बन सकती है।' दरअसल, शिकागो यूनिवर्सिटी में एक पाकिस्तानी छात्र ने राहुल से पूछा था कि क्या भारत और पाकिस्तान आपसी मतभेद भुलाकर मिलकर काम कर सकते हैं? इसके जवाब में राहुल ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन देना बातचीत में सबसे बड़ी रुकावट है। सुनिए पाकिस्तानी छात्र के सवाल पर राहुल का जवाब राहुल बोले- 2024 का चुनाव अवैध थ, BJP का तंज- कांग्रेस AI मॉडल विदेश भेजें राहुल ने दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था। उन्होंने कहा कि चुनाव में कई फर्जी मतदाता थे। एक ब्राजीलियाई महिला के नाम से विधानसभा चुनाव में 23 बार वोट डाले गए, जबकि वह कभी भारत आई ही नहीं। जब राहुल से पूछा गया कि चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद विपक्ष चुनावों का बायकॉट क्यों नहीं करता? इस पर उन्होंने कहा, 'चुनाव का बहिष्कार करने से भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती।' राहुल के बयान पर BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को राहुल को विदेश भेजने पर पैसा खर्च करने के बजाय उनका AI मॉडल भेजना चाहिए। राहुल बार-बार एक ही बातें दोहराते हैं। AI मॉडल उनसे बेहतर काम कर सकता है। राहुल बोले- गैर लोकतांत्रिक भारत स्वीकार नहीं राहुल गांधी ने कहा, 'हम गैर-लोकतांत्रिक भारत स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है। यह भारत के अधिकांश लोगों की भावना है। विपक्ष यह सुनिश्चित करेगा कि लोगों की बिना डर अपनी बात कहने की सबसे बड़ी ताकत फिर से बहाल हो। हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं और मुझे यह कहते हुए खुशी है कि हम यह लड़ाई जीत रहे हैं।' दिल्ली के पर्यावरण पर भी की बात जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत के पास कितना समय है? इस सवाल पर राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके पास समय नहीं है। मैं अपने घर में एयर प्यूरीफायर लगवा रहा हूं, क्योंकि मुझे दिनभर सिरदर्द रहता है।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण की वजह से लोगों को जो परेशानियां हो रही हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं। छोटे-छोटे बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं। लोग कैंसर जैसी बीमारियों से मर रहे हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. राहुल अमेरिका में बोले- भारत आर्थिक संकट की कगार पर:बेरोजगारी-एजुकेशन सिस्टम भी बड़ी समस्या राहुल गांधी ने कहा है कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके पीछे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी खामियां हैं। युवाओं में बढ़ती निराशा की मुख्य वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता। पूरी खबर पढ़ें…