सोचिए, महीने की पहली तारीख है। सुबह-सुबह मोबाइल पर सैलरी क्रेडिट होने का मैसेज आता है। अब इसी पैसे से घर का किराया देना है, EMI चुकानी है, बिजली का बिल भरना है और महीने भर का राशन भी खरीदना है। आप किराया भेजने के लिए UPI खोलते हैं, लेकिन पेमेंट नहीं होता। दोबारा कोशिश करते हैं, फिर भी ट्रांजैक्शन फेल। पहले लगता है कि शायद इंटरनेट में कोई दिक्कत है। लेकिन बैंक का मैसेज पढ़ते ही माथे पर चिंता की लकीरें खिंच जाती हैं। पता चलता है कि KYC अपडेट न होने की वजह से खाते पर कुछ पाबंदियां लगा दी गई हैं। दरअसल, बैंक समय-समय पर ग्राहकों की आइडेंटिटी और एड्रेस से जुड़ी जानकारी अपडेट करते हैं। इसके लिए ग्राहकों को सूचना भी दी जाती है। लेकिन कई बार लोग इन मैसेज को नजरअंदाज कर देते हैं या KYC अपडेट कराने की प्रक्रिया को टालते रहते हैं। इसका असर उनके बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर पड़ सकता है। इसलिए आज ‘आपका पैसा’ में हम KYC अपडेशन पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद सवाल- KYC क्या होता है? जवाब- RBI के मुताबिक, KYC यानी ‘नो योर कस्टमर’ एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें बैंक या अन्य फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन ग्राहक की पहचान, पता, काम-धंधे और आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी लेते हैं। इसके बाद इन जानकारियों की जांच करके यह पक्का करते हैं कि ग्राहक की पहचान सही है। सवाल- बैंक KYC अपडेट क्यों कराते हैं? जवाब- इसलिए क्योंकि ग्राहक की पहचान और पते से जुड़ी जानकारी सही और अपडेटेड रहे। इससे बैंक यह सुनिश्चित कर पाते हैं कि खाते का इस्तेमाल वैध कामों के लिए हो रहा है। इसके पीछे ये मुख्य वजहें हैं- ग्राहक की जानकारी अपडेट रखना पता, नाम या दूसरी व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव होने पर बैंक रिकॉर्ड को सही रखना। फर्जी खातों पर रोक किसी दूसरे व्यक्ति की पहचान पर खाता खोलने और उसका गलत इस्तेमाल करने से रोकना। मनी लॉन्ड्रिंग रोकना अवैध तरीके से कमाए गए पैसे को बैंकिंग सिस्टम के जरिए छिपाने या इधर-उधर करने पर नजर रखना। वित्तीय धोखाधड़ी रोकना फर्जी पहचान और संदिग्ध लेनदेन के जरिए होने वाली धोखाधड़ी का रिस्क कम करना। कानूनी नियमों का पालन RBI और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम से जुड़े नियमों के तहत ग्राहकों की जानकारी वेरिफाई करना। सवाल- क्या KYC अपडेट न कराने पर बैंक अकाउंट को फ्रीज कर सकता है? जवाब- हां, KYC अपडेट नहीं कराने पर बैंक आपके अकाउंट के संचालन पर रोक लगा सकता है। हालांकि, KYC की ड्यू डेट निकलते ही बैंक सीधे अकाउंट फ्रीज नहीं कर सकता। RBI के नियमों के मुताबिक, बैंक को पहले ग्राहक को KYC अपडेट कराने के लिए सूचना और रिमाइंडर देने होते हैं। इसके बावजूद ग्राहक KYC अपडेट नहीं कराता है तो बैंक चरणबद्ध तरीके से खाते पर पाबंदियां लगा सकता है। सवाल- पार्शियल फ्रीजिंग और फुल फ्रीजिंग में क्या अंतर है? जवाब- KYC अपडेट नहीं कराने पर बैंक खाते के संचालन पर पाबंदियां लगा सकता है। ये पाबंदियां कितनी सख्त होंगी, यह बैंक की ओर से की गई कार्रवाई पर निर्भर करता है। इसे मुख्य रूप से दो स्थितियों से समझ सकते हैं। पहली पार्शियल फ्रीजिंग और दूसरी फुल फ्रीजिंग। दोनों में अंतर ग्राफिक से समझिए- सवाल- क्या बैंक अकाउंट फ्रीज होने पर भी उसमें सैलरी, पेंशन, सरकारी सब्सिडी और DBT का पैसा आ सकता है? जवाब- यह खाते पर लागू प्रतिबंधों पर निर्भर करता है। अगर बैंक ने केवल पैसे निकालने पर रोक लगाई है, तो रकम खाते में क्रेडिट हो सकती है। लेकिन खाताधारक उसे निकाल या इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। वहीं, अगर खाते में पैसे जमा करने पर भी रोक है, तो भुगतान अटक सकता है या वापस लौट सकता है। सवाल- KYC अपडेट कराने से पहले बैंक कितने नोटिस देता है? जवाब- RBI के नियमों के मुताबिक, बैंक को KYC अपडेट कराने के लिए ग्राहक को कम-से-कम 6 बार सूचना देनी होती है। इन दोनों चरणों में कम-से-कम एक बार कस्टमर को इंफॉर्म करना जरूरी है। बैंक SMS, ईमेल और दूसरे उपलब्ध माध्यमों से सूचना दे सकता है। बैंक को इन सूचनाओं का रिकॉर्ड भी रखना होता है। सवाल- क्या KYC अपडेट न होने पर ATM, UPI, नेट बैंकिंग और चेक से पेमेंट बंद हो सकते हैं? जवाब- हां, KYC अपडेट नहीं कराने पर बैंक खाते से होने वाले लेनदेन पर रोक लगा सकता है। इसका असर इन सेवाओं पर पड़ सकता है- ATM: कैश निकालने और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने में परेशानी हो सकती है। UPI: गूगल-पे, फोनपे जैसे एप बेज्स्ड ट्रांजैक्शन फेल हो सकते हैं। नेट बैंकिंग: दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने और बिल पेमेंट जैसी सुविधाएं रुक सकती हैं। चेक: खाते से भुगतान पर रोक होने पर चेक बाउंस हो सकता है। सवाल- KYC अपडेट करने का प्रोसेस क्या है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- KYC अपडेट कराने का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस समझाएं? जवाब- ऑनलाइन प्रक्रिया में घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से KYC अपडेट कर सकते हैं, जबकि ऑफलाइन के लिए बैंक ब्रांच जाना होता है। दोनों का प्रोसेस नीचे ग्राफिक से समझिए- सवाल- KYC अपडेट के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं? जवाब- KYC अपडेट कराने के लिए बैंक में कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं। ग्राफिक में इसकी लिस्ट देखिए- सवाल- बैंक ने बिना नोटिस के अकाउंट फ्रीज किया तो कहां शिकायत करें? जवाब- इसके लिए ये कदम उठाएं- 1. बैंक ब्रांच में शिकायत करें सबसे पहले ब्रांच मैनेजर को लिखित शिकायत दें और अकाउंट फ्रीज करने की वजह पूछें। 2. बैंक के नोडल अधिकारी से संपर्क करें समाधान नहीं मिलने पर बैंक के ग्रिवांस रिड्रेसल ऑफिसर या नोडल अधिकारी को शिकायत भेजें। 3. RBI में शिकायत करें बैंक से शिकायत करने के 30 दिन बाद भी जवाब नहीं मिलता या जवाब से संतुष्टि नहीं होती, तो RBI के शिकायत पोर्टल cms.rbi.org.in या हेल्पलाइन नंबर 14448 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 4. कंज्यूमर फोरम बैंक की सेवा में कमी के आधार पर उपभोक्ता आयोग में भी शिकायत की जा सकती है। इसके लिए ‘ई-जागृति’ पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सवाल- KYC अपडेट के बाद अकाउंट चालू होने में कितना वक्त लगता है? जवाब- आमतौर पर इसमें कुछ घंटे से लेकर 2-3 वर्किंग डे तक लग सकते हैं। हालांकि, यह बैंक की सत्यापन प्रक्रिया और खाते पर लगी पाबंदियों पर निर्भर करता है।………………………… ग्राफिक्स: विपुल शर्मा …………………………. यह खबर भी पढ़ें…. आपका पैसा- पर्सनल लोन रिजेक्ट होने की 10 वजहें:9 चीजों के आधार पर बैंक करते फैसला, फाइनेंशियल एडवाइजर से समझें क्रेडिट का गणित सोचिए, आपके पास एक अच्छी नौकरी है। हर महीने तय तारीख पर खाते में सैलरी भी आती है। लेकिन जरूरत पड़ने पर जब आप बैंक से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक आपका आवेदन रिजेक्ट कर देता है। पूरी खबर पढ़ें…