सुबह का समय है। रसोई में चाय उबल रही है। तभी अदरक का एक छोटा-सा टुकड़ा कूटकर उसमें डाल दिया जाता है। कुछ ही देर में अदरक की तेज खुशबू पूरे घर में फैल जाती है और चाय का स्वाद भी बढ़ जाता है। अदरक का इस्तेमाल स्वाद और खुशबू तक सीमित नहीं। हजारों सालों से इसका उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं में पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। चरक संहिता और सुश्रुत संहिता जैसे प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी अदरक का जिक्र मिलता है। मॉडर्न न्यूट्रिशन साइंस भी इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानता है। ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, अदरक एंटी इंफ्लेमेटरी है। वहीं ‘साइंस डायरेक्ट’ में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक, अदरक में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में अदरक के हेल्थ बेनिफिट्स की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’ सवाल- अदरक में कौन-से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- ‘यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर’ (USDA) के मुताबिक, अदरक में कई जरूरी पोषक तत्व और बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में 100 ग्राम अदरक की न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए- सवाल- अदरक के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? जवाब- साल 2022 में ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में एक स्टडी पब्लिश हुई। इसके मुताबिक, अदरक में मौजूद 6-शोगॉल और 6-जिंजरॉल कंपाउंड अल्जाइमर, पार्किंसंस डिजीज और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का रिस्क कम करते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की अकड़न कम करने में भी मदद करते हैं। इसके सभी हेल्थ बेनिफिट्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- अदरक वजन कम करने में कैसे मददगार है? जवाब- डॉ. अनु अग्रवाल के मुताबिक, अदरक सीधे तौर पर वजन कम नहीं करता, लेकिन वजन घटाने की प्रक्रिया में सहायक हो सकता है। इसे पाॅइंटर्स से समझिए- हालांकि, सिर्फ अदरक खाने से वजन कम नहीं होता। इसके लिए संतुलित खानपान और नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है। सवाल- अदरक का पाचन तंत्र पर क्या प्रभाव पड़ता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- अदरक पीरियड्स के दर्द को कम करने में कैसे मदद करता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या डायबिटिक लोग भी अदरक खा सकते हैं? जवाब- हां, डायबिटिक लोग आराम से अदरक खा सकते हैं। अदरक में मौजूद जिंजरॉल इंसुलिन सेंसिटिविटी में मदद करता है। सवाल- क्या बच्चे को अदरक दे सकते हैं? जवाब- हां, एक साल से बड़े बच्चों को सीमित मात्रा में अदरक दे सकते हैं। इसे सब्जी, दाल या सूप में मिलाकर दिया जा सकता है। अगर बच्चे को कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लें। सवाल- अदरक को अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं? जवाब- अदरक को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं, जैसेकि- सवाल- क्या ज्यादा अदरक खाने के कुछ नुकसान भी हैं? जवाब- डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि अदरक की तासीर गर्म होती है। ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है, जैसेकि- सवाल- अदरक खाते हुए किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- कुछ लोगों को अदरक नहीं खाना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह से ही खाना चाहिए। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- अदरक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- अदरक को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित कैसे रखें? जवाब- अदरक को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें- सवाल- एक दिन में कितना अदरक खाना सुरक्षित है? जवाब- डॉ. अनु अग्रवाल के मुताबिक, एक स्वस्थ वयस्क के लिए दिनभर में 2-4 ग्राम अदरक खाना सुरक्षित माना जाता है। यह लगभग 1-2 चम्मच कद्दूकस किए हुए ताजे अदरक के बराबर होता है। सवाल- कच्चा अदरक खाना ज्यादा फायदेमंद है या पकाकर खाना? जवाब- दोनों तरह से अदरक खाना फायदेमंद है। कच्चे अदरक में जिंजरॉल ज्यादा होता है। पकाने पर इसकी मात्रा बदल सकती है। सवाल- क्या अदरक को शहद और नींबू के साथ खाने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं? जवाब- अदरक, शहद और नींबू का मिश्रण गले की खराश और खांसी में कुछ राहत दे सकता है। शहद गले को आराम पहुंचाता है, जबकि अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हालांकि, इन्हें साथ खाने से अदरक के औषधीय गुण बढ़ने के ठोस प्रमाण नहीं हैं। ******************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ………………… यह खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- खाना खाने के बाद मीठे की क्रेविंग: डॉक्टर से समझिए शरीर शुगर क्यों मांगता है, मीठे की लत छुड़ाने के 8 टिप्स कुछ लोग हर मील के बाद मिठाई, चॉकलेट, चाय या कोल्ड ड्रिंक लेना पसंद करते हैं। शुरुआत में यह आदत स्वाद और खुशी से जुड़ी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह सेहत के लिए परेशानी बन सकती है। पूरी खबर पढ़ें…