CSK पर बोझ नहीं बनना चाहते थे धोनी, मजबूरी में लिया संन्यास! रैना का बड़ा खुलासा

Wait 5 sec.

एमएस धोनी के आईपीएल संन्यास के बाद सुरेश रैना का बड़ा खुलासा सामने आया है. रैना ने बताया कि धोनी ने अपने उसूलों के चलते मजबूरी में संन्यास लिया, वह चेन्नई सुपर किंग्स पर बोझ नहीं बनना चाहते थे. मंगलवार (17 नवंबर) को रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले CSK ने धोनी के रिटायरमेंट का बम फोड़ा. फ्रेंचाइजी ने एक आधिकारिक एलान में बताया कि धोनी अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे. उन्होंने टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया है. हालांकि वह आगामी सीजन (IPL 2027) में टीम के लिए मेंटॉर का किरदार अदा करेंगे. रैना ने हाल ही बातचीत ने दौरान बताया कि धोनी आईपीएल में खेलना जारी रखना चाहते थे, लेकिन फिटनेस की समस्या के चलते उन्हें संन्यास लेना पड़ा. माही घुटनों से परेशान थे. दोनों घुटनों में सूजन थी, जिससे 20 ओवर तक विकेटकीपिंग करना और मैदान पर रहना मुश्किल था. CSK ने दिया 'इम्पैक्ट प्लेयर' का विकल्परैना ने आगे बताया कि चेन्नई की तरफ से धोनी को 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में खेलने का भी विकल्प दिया गया था, जिससे उन्हें फील्डिंग के लिए मैदान पर न आना पड़े, लेकिन धोनी अपने उसूल के पक्के थे. उन्होंने 'इम्पैक्ट प्लेयर' वाली बात से इनकार कर दिया. उनका मानना था कि अगर वह खेलेंगे तो पूरे 20 ओवर फील्डिंग भी करेंगे, नहीं तो मैदान पर ही नहीं उतरेंगे. टीम पर नहीं बनना चाहते थे बोझ इससे एक बात तो साफ होती है कि धोनी टीम पर किसी भी तरह से बोझ नहीं बनना चाहते थे. इसी के चलते उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया. पिछले सीजन धोनी टीम का हिस्सा थे, लेकिन इंजरी के चलते एक भी मैच नहीं खेल सके थे. एमएस धोनी का आईपीएल करियर धोनी का आईपीएल करियर 278 मैचों का रहा. उन्होंने 242 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर नाबाद 84 रनों का रहा. धोनी आईपीएल करियर में 2 टीमों के लिए खेले, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स भी शामिल रही.  यह भी पढ़ें: RCB-MI से CSK-KKR तक, एक क्लिक में देखें सभी 10 टीमों ने किसे किया रिलीज और रिटेन