Phone Price Increase: आज के टाइम में फोन का इस्तेमाल काफी बढ़ चुका है. इसलिए अब लोग जल्दी मोबाइल चेंज भी कर देते हैं और नया फोन खरीद लेते हैं. अगर आप अगले कुछ महीनों में एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कई कंपनियों के फोन महंगे होेन वाले हैं. अब तक जो फोन एक कम बजट में मिल जाते थे वह उन फोन्स के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. आखिर ऐसी क्या वजह है कि मोबाइल कंपनियां कीमतें बढ़ाने को मजबूर हो रही हैं और किन बड़े ब्रांड्स के फोन महंगे होने वाले हैं. चलिए आपको बताते हैं कि मार्केट में क्या चल रहा है और क्यों अभी फोन खरीदना है समझदारी.साल के आखिर तक 30% से ज्यादा महंगे हो सकते हैं फोनरिसर्च फर्म Counterpoint Research की ताजा रिपोर्ट के हिसाब से इस साल के आखिर तक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के दाम 30 परसेंट से भी ज्यादा बढ़ सकते हैं. कुछ साल पहले तक भारत में 1 लाख रुपये से ऊपर का फोन लेना बहुत बड़ी बात लगती थी. लेकिन अब यह कीमत नॉर्मल होती जा रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले जो फोन 50000 रुपये से 70000 रुपये रुपये की रेंज में आते थे अब उनकी कीमत तेजी से 1 लाख रुपये के पार जा रही है. यही नहीं Apple और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स के टॉप मॉडल्स तो अब 2 लाख रुपये के आसपास पहुंचने लगे हैं. यानी आप नया बढ़िया ब्रांडेड फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आने वाले वक्त में आपको उसको लिए ज्यादा पैसै चुकाने पड़ सकते हैं.क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर स्मार्टफोन्स इतने महंगे क्यों हो रहे हैं. तो आपको बता दें इसके पीछे वजह है मेमोरी चिप, यानी DRAM और NAND की बढ़ती कीमतें. पूरी दुनिया में AI डेटा सेंटर्स की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है जिससे इन मेमोरी पार्ट्स के रेट काफी बढ़ गए हैं. Counterpoint Research में दिए आंकड़े बताते हैं कि साल 2025 की शुरुआत में एक फोन को तैयार करने के कुल खर्च में मेमोरी चिप का हिस्सा लगभग 13 परसेंट था. लेकिन इस साल के खत्म होते-होते यह हिस्सा बढ़कर 43 परसेंट तक जा सकता है. जाहिर सी बात है कि जब फोन के अंदर लगने वाले पार्ट्स ही इतने महंगे मिलेंगे तो कंपनियां पुराने रेट पर फोन नहीं बेच पाएंगी. और यही वजह है कि मोबाइल कंपनियां अब अपने नए फोन्स के फीचर्स को बदलने और कीमतों को बढ़ाने का सोच रही है. इसलिए जब कंपनियों काॅस्ट बढ़ाएंगी तो फोन महंगा होना लाजिमी है.यह भी पढ़ें: Laptop Selling Tips: लैपटॉप बेचने से पहले कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो पड़ जाएंगे मुश्किल मेंइन कंपनियों के फोन्स की कीमतें बढ़ींचिप महंगी होने के चलते सिर्फ एक ही ब्रांड के फोन महंगे नहीं हो रहे हैं. बल्कि इसका असर कई बड़ी मोबाइल कंपनियों पर दिखने आने लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक Oppo के फ्लैगशिप फोन्स की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान 82 से 87 परसेंट तक का सबसे बड़ा उछाल आया है. वहीं Apple के iPhone भी 20 से 22 परसेंट तक महंगे हुए हैं. दूसरी तरफ Samsung ने दिवाली से ठीक पहले अपने Galaxy S26 फ्लैगशिप के रेट 17 परसेंट बढ़ाए थे.और दिवाली के बाद भी कुछ मॉडल्स के दाम 2000 से 4000 रुपये तक ऊपर कर दिए हैं. Xiaomi ने भी फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद अपने फोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं. इस महंगाई के दौर में अब लोगों के लिए कीमत और फीचर्स के बीच सही तालमेल बिठाना बहुत जरूरी हो गया है. यही वजह है कि अब कस्टमर्स भी उन्हीं फोन्स पर पैसा लगा रहे हैं जो लंबे समय तक साथ दें और पैसे की पूरी कीमत वसूल करवाएं.यह भी पढ़ें: Apple AI Agent: Apple बना रहा अपना खुद का AI, इंसानों की तरह करेगा काम