'मेरे पास 400-500 करोड़ का 10% भी नहीं,' अनुपम खेर ने अपनी ऑनलाइन नेटवर्थ के दावों को बताया गलत, बोले- 'मन करता है केस कर दूं'

Wait 5 sec.

अनुपम खेर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं. एक्टर ने अपने अब तक के करियर में कई यादगार रोल निभाए हैं. इन सबके बीच वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर पोस्ट शेयर कर अपनी लाइफ से जुड़ी चीजों से फैंस को रूबरू कराते रहते हैं. वहीं अब अनुपम खेर ने एक शो के दौरान अपनी नेटवर्थ को लेकर बात की है. दरअसल गूगल पर एक्टर की नेटवर्थ  400 करोड़ से 500 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. हालांकि दिग्गज अभिनेता ने इन आंकड़ों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी असल संपत्ति बताई जा रही रकम के आस-पास भी नहीं है.उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा और सफल करियर होने के बावजूद किराए के घर में रहने के अपने फैसले के बारे में भी खुलकर बात की.अनुपम खेर ने अपनी नेट वर्थ के ऑनलाइन अनुमानों पर उठाए सवाल दरअसल हाल ही में 'द अनफिल्टर्ड आवर' शो में, अनुपम खेर ने चर्चा की कि कैसे इन ऑनलाइन दावों ने उनकी फाइनेंशियल वर्थ के बारे में लोगों के परसेप्शन को इनफ्लूएंस किया. उन्होंने कहा कि ये आंकड़े गलत हैं और उनके दोस्तों के बीच तो ये मजाक का विषय भी बन गए हैं.अनुपम खेर ने अपनी संपत्ति के बारे में बिना कंफर्म किए अनुमान छापने वाली वेबसाइटों पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, "लोगों को लगता है कि मैं बहुत अमीर हूं. अगर आप गूगल पर मेरी नेट वर्थ देखेंगे, तो आप हैरान रह जाएंगे. कई बार तो मेरा मन करता है कि मैं उन पर मुकदमा कर दूं."अनुपम ने आगे कहा, “मेरे पास 400-500 करोड़ रुपये का 10% भी नहीं है. मेरे दोस्त इंटरनेट पर पढ़कर मुझसे मजाक में कहते हैं कि इस रकम में से उन्हें भी कुछ भेज दूं.”किराए के घर में क्यों रहते हैं अनुपम खेर?अनुपम खेर ने बताया कि लगभग 10 साल पहले उन्होंने सोच-समझकर किराए के अपार्टमेंट में रहने का फैसला किया था.एक्टर ने कहा, “जिस दिन मैंने किराए के अपार्टमेंट में रहने का फैसला किया, उसी दिन मैंने खुद को आजाद कर लिया. यह फैसला दस साल पहले लिया गया था. मुझे प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई टेंशन नहीं है. मैंने सिर्फ शिमला में अपनी मां के लिए एक घर खरीदा था. मैं और मेरे भाई, दोनों ही किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं और हम इसमें खुश हैं.”अभिनेता ने यह फैसला तब लिया, जब उन्होंने मुंबई वाला अपना घर आलिया भट्ट को बेच दिया था. उसी दौरान, उनकी पत्नी किरण खेर सांसद बन गईं और चंडीगढ़ चली गईं. इन बदलावों के बाद, अनुपम खेर को कोई और प्रॉपर्टी खरीदने की जरूरत महसूस नहीं हुई.'कंफर्ट से कॉम्प्रोमाइज नहीं कर सकता'किराए के अपार्टमेंट में रहने के बावजूद, अनुपम खेर अपनी पसंद की सुख-सुविधाओं का पूरा एंजॉय करते हैं. अभिनेता ने कहा, “मुझे आज भी अच्छे रेस्टोरेंट में जाकर बढ़िया खाना खाना पसंद है; मैं आज भी आराम से सफर करता हूं और बेहतरीन होटलों में रुकता हूं. ऐसा नहीं है कि मैं किसी झोपड़ी में रहता हूं. मुझे अपना आराम बहुत पसंद है. लेकिन, इन चीजों का कोई अंत नहीं है.”