अखिलेश यादव के नशे में होने का दावा करते वायरल वीडियो का सच

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें अटक-अटक कर धीमी गति में बोलते हुए सुना जा सकता है.दावा: इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव नशे में यह इंटरव्यू दे रहे हैं. इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. ) क्या यह दावा सही है ? यह दावा सही नहीं है. वायरल वीडियो में छेड़छाड़ की गई है, असली वीडियो में वह सामान्य रूप से बोलते हुए दिख रहे हैं, और इस ऑडियो को इस तरह बदल दिया गया है कि उनकी बातें साफ सुनाई न दें.हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यह वीडियो मिला जिसे 19 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया गया था.दोनों वीडियो आपस में मेल खा रहे थे और इसमें हमें अखिलेश यादव के बोलने की गति सामान्य लग रही थी, नाकि वायरल वीडियो जैसे अधूरी और अस्पष्ट थी.इस वीडियो में वह पत्रकारों से अपने सामान्य अंदाज और सामान्य गति से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. 1 मिनट 58 सेकंड के इस वीडियो के लगभग 50वें सेकंड पर हमें वायरल वीडियो में नजर आने वाला हिस्सा मिला. वायरल वर्जन के उलट ओरिजिनल वीडियो में वे सामान्य रूप से बोलते हुए नजर आते हैं. इस वीडियो को यहां देखा जा सकता है. इसके अलावा, जब हमने ओरिजिनल वीडियो को 0.75x स्पीड (धीमी गति) पर चलाया, तो पाया कि उसका ऑडियो वायरल क्लिप से मेल खा जाता है. इससे यह भी पता चलता है कि वायरल फुटेज की स्पीड को धीमा कर दिया गया था.हमारी सर्च में हमें 19 अगस्त 2026 की भारत समाचार की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो वाला हिस्सा लगभग 09 मिनट पर सुना जा सकता है.इस रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश यादव को लखनऊ में भागवत कथा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सामान्य रूप से बात कर रहे हैं, और उनकी आवाज में वह लड़खड़ाहट नहीं है जो वायरल क्लिप में सुनाई दे रही थी.निष्कर्ष: अखिलेश यादव के इस वीडियो से छेड़छाड़ कर यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने नशे में इंटरव्यू दिया है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)जिन्ना पर बोलते दिख रहे अखिलेश यादव का ये वीडियो ए़़डिटेड है