समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव की गोरखपुर रोड शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रोड शो में शामिल जेसीबी से टकरा कर बीजेपी नेता के 14 साल के बेटे की मौत हो गई। इसके बाद परिवार और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया और हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगे।